फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A procession was taken out, featuring the eternal flame (akhand jyoti) of Maa Jwalaji.

Solan News: मां ज्वालाजी की अखंड ज्योति के साथ निकाली शोभायात्रा

Sun, 18 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। नवरात्र के उपलक्ष्य में छावनी क्षेत्र सुबाथू में माहौल भक्तिमय रहा। श्री ज्वालाजी मंदिर से लाई अखंड ज्योति के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

फूलों और विद्युत लड़ियों से सजे रथ में विराजमान अखंड ज्योति की अगवानी के लिए लोग उमड़ पड़े। शोभायात्रा के दौरान भजन मंडलियों और कलाकारों ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। जय माता दी के जयकारों से पूरा छावनी क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां की अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

नवरात्र के मद्देनजर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह फल, व्रत का प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर ज्योति के दर्शन किए। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed