फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A leopard broke into a cowshed in Theog and was rescued by the forest department.

Solan News: ठियोग में दरवाजा तोड़ गोशाला में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Wed, 29 Oct 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
A leopard broke into a cowshed in Theog and was rescued by the forest department.
ठियोग की जैस पंचायत में गोशाला में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने किया रेस्क्यू। संवाद 
मंगलवार रात करीब 2:00 बजे की घटना, गोशाला मालिक ने सूझबूझ से दरवाजा किया बंद
विज्ञापन

तेंदुए को वन्य प्राणी संरक्षण केंद्र टूटीकंडी भेजा, जांच के बाद स्वास्थ्य पाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की जैस पंचायत में तेंदुआ अचानक दरवाजा तोड़कर गोशाला में घुस गया। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2:00 बजे की है। गनीमत रही कि गोशाला में कोई मवेशी नहीं था। रात को भूप राम शर्मा के घर के नीचे बनी गोशाला से अचानक अजीब सी आवाजें आने लगीं। आवाजें सुन भूप राम शर्मा बाहर निकला और गोशाला के अंदर देखा, तो एक तेंदुआ दिखाई दिया। भूप राम ने तुरंत दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वन विभाग ठियोग को सूचित किया। वन विभाग ने टूटीकंडी स्थित वन्य प्राणी विंग को सूचना दी। बुधवार सुबह डॉ. रोहित के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित तरीके से काबू में किया। इसके बाद उसे टूटीकंडी वन्य प्राणी संरक्षण केंद्र भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें तेंदुआ बिल्कुल स्वस्थ पाया गया है। ग्रामीण विनोद हेटा ने कहा कि पहले भी गांव से कुत्ते गायब होते रहे हैं, लेकिन गांव की गोशाला में तेंदुए के घुसने की यह पहली घटना है। ठियोग के डीएफओ मनीष राम पाल ने बताया कि डाॅ. रोहित और उनकी टीम ने सफलता के साथ तेंदुए को पकड़ लिया है। तेंदुआ बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित है। तेंदुआ को कुछ दिन चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद उचित दिशा निर्देश मिलने के बाद जल्द ही उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article