फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A group demonstrated its strength regarding the Congress Block President.

Solan News: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर एक गुट ने किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 25 Jan 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पुराने विश्राम गृह में शनिवार को कांग्रेस के एक गुट की बैठक आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि कंडाघाट ब्लॉक की इस बैठक में एकजुटता का प्रदर्शन किया गया और आगामी ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रत्याशी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें कंडाघाट ब्लॉक के कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बंद कमरे में हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी माने जा रहे कर्नल संजय शांडिल भी मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी अपने पक्ष में समर्थन के लिए एकजुट किया। हालांकि बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष बर्माणी नहीं थे। गौरतलब है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। जल्द ही कांग्रेस के सभी ब्लॉक के अध्यक्ष चुने जाने हैं। ऐसे में अब ब्लॉक अध्यक्ष बनने के दावेदार अपने-अपने समर्थकों को एकजुट कर रहे हैं और अपनी दावेदारी पक्की कर रहे हैं। ऐसे में यह बैठक भी इसी का हिस्सा मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed