{"_id":"65ae56aec02472949b0adf8a","slug":"a-fair-named-ram-was-organized-in-the-district-headquarters-solan-people-gathered-in-large-numbers-solan-news-c-176-1-ssml1041-15010-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला मुख्यालय सोलन में लगा राम नाम का मेला, खूब उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला मुख्यालय सोलन में लगा राम नाम का मेला, खूब उमड़े लोग
विज्ञापन
सोलन मे भंडारा ग्रहण करने के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
शूलिनी मेले की तर्ज पर शहर में जगह-जगह पर लगे भंडारे
खीर, दूध, राजमाह, कड़ी चावल का किया प्रसाद किया ग्रहण
चंबाघाट, माल रोड, चौक बाजार, बस स्टैंड पर भी लगे भडारे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोमवार जिला मुख्यालय में राम नाम का मेला लग गया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं समेत कारोबारियों की ओर से शूलिनी मेले की तर्ज पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें हजारों लोगों ने खीर, दूध, राजमाह, कढ़ी, चावल, फल, लड्डू, छोले, कुल्चे समेत अन्य खाद्य वस्तुओं का भंडारा ग्रहण किया। सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गई थी। दोपहर तक जिला मुख्यालय के बाजार शूलिनी मेले की तरह पैक हो गए थे। इस बीच माल रोड को भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, शहर में कई जगह भंडारे आयोजित किए गए। यह भंडारे दोपहर से रात तक चलते रहे। इस दौरान शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए भी नगर निगम की टीम तैनात रही, जिसमें निगम ने अलग-अलग क्षेत्र में टीमों को पहले से ही सफाई के लिए गठित किया था। इस दौरान भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुरारी मार्किट, ओल्ड बस स्टैंड, न्यू बस स्टैंड, चंबाघाट, ओल्ड डीसी ऑफिस, पुराने संस्कृत कॉलेज के समीप, आईटीआई द्वार के समीप, पुलिस चौकी शहर के समीप, दुर्गा क्लब, मुरारी मार्किट, गंज बाजार, कोटलानाला समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सोलन मे भंडारा ग्रहण करने के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन