फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A cylinder catches fire in Subathu

सिलिंडर में आग भड़कने से छावनी परिषद में अफरातफरी

Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू के एक भवन में रखे घरेलू सिलिंडर में अचानक आग भड़कने से छावनी परिषद में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना छावनी परिषद और पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों, परिषद कर्मचारियों सहित पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगे सिलेंडर को भवन से बाहर निकालते समय एक पुलिस जवान का हाथ भी झुलस गया। हालांकि, पुलिस जवान की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया और साथ लगते लकड़ी के करीब आधा दर्जन भवनों को भी बचा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छावनी परिषद सुबाथू के कश्मीरी मोहल्ले में नरेंद्र कुमार के मकान में गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में लीकेज होने से आग लग गई। इसके बाद घर के सदस्य चिल्लाने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना छावनी परिषद और पुलिस को दी गई। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बहादुरी का परिचय देते हुए आग के बावजूद जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर रेत से बुझाया। इस दौरान आग की लपटों से जवान की बाजू भी झुलसी है। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं आग से परिवार सदस्यों के कपड़े, बिस्तर, पंखा और छत को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस जांच कर रही है। वहीं आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हादसे ने खोली छावनी परिषद में व्यवस्थाओं की पोल
छावनी परिषद की आपात स्थिति में आग पर काबू पाने वाली फायर हाइड्रेंट सुविधा की पोल भी खुल गई। मकान में आग का हल्ला मचते ही स्थानीय लोगों, छावनी कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में पास प्रस्ताव मात्र कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही छावनी परिषद ने सुबाथू की तंग गलियों में आग पर काबू पाने वाली बाइक फायर ब्रिगेड सुविधा देने का प्रस्ताव रखा था लेकिन इस प्रस्ताव को जमीनी स्तर पर उतारने में आज भी परिषद नाकाम है। छावनी उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि बोर्ड में बाइक फायर ब्रिगेड लाने का प्रस्ताव पास किया था लेकिन यह सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने कहा रविवार को आग की घटना पर काबू पाने के लिए पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बहादुरी का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed