फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A crowd of devotees thronged Ganj Bazaar to seek blessings from Maa Shulini and her sister.

Solan News: गंज बाजार में मां शूलिनी और बहन के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 28 Jun 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A crowd of devotees thronged Ganj Bazaar to seek blessings from Maa Shulini and her sister.
मां शूलिनी मेले के दूसरे दिन दोनों बहनों के दर्शन के लिए गंज बाजार में ​मंदिर के बाहर कतार में 
सुबह से लगी रहीं लंबी कतारें, भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मां का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11:35 बजे गंज बाजार पहुंची थी माता की पालकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अधिष्ठात्री मां शूलिनी और उनकी बहन के एक साथ दर्शन के लिए शनिवार को गंज बाजार स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार के बाद मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शनिवार दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दोनों बहनों को भोग लगाया गया। इससे पहले शुक्रवार देर रात करीब 11:35 बजे मां शूलिनी पालकी में सवार होकर गंज बाजार स्थित अपनी बहन के मंदिर पहुंचीं, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत और पूजा-अर्चना की गई। गंज बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मां शूलिनी अपनी बहन से मिलने के लिए पालकी में मंदिर से निकली थीं। इस दौरान पालकी ने पूरे शहर का भ्रमण किया और इसी के साथ जिला मुख्यालय में शूलिनी मेले का शुभारंभ भी हुआ। परंपरा के अनुसार मां शूलिनी दो दिन अपनी बहन के पास प्रवास करेंगी। इसके बाद रविवार रात करीब 10 बजे पालकी अपने मूल मंदिर के लिए रवाना होगी। मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना और दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भीड़ लगी रही।

मां शूलिनी मेले के दूसरे दिन दोनों बहनों के दर्शन के लिए गंज बाजार में मंदिर के बाहर कतार में 

मां शूलिनी मेले के दूसरे दिन दोनों बहनों के दर्शन के लिए गंज बाजार में मंदिर के बाहर कतार में 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed