{"_id":"6376755ac7b25267e450edb1","slug":"a-closed-pharma-company-catches-fire-cause-loss-worth-1-lakh-rupees-solan-news-sml428050882","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: बंद पड़ी कंपनी में लगी आग, एक लाख रुपये का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: बंद पड़ी कंपनी में लगी आग, एक लाख रुपये का सामान जला
Fri, 18 Nov 2022 03:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 03:42 PM IST
सार
आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह कंपनी पिछले चार-पांच साल से बंद पड़ी है। इसे अब मेडिसेफ कंपनी ने खरीद लिया है जो इसे तोड़कर दोबारा तैयार कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 7:30 बजे लोगों ने कंपनी में धुआं निकलते देखा।
विज्ञापन
बंद पड़ी कंपनी में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में बंद पड़ी दवा कंपनी में अचानक आग लग गई। इससे करीब 1,00,000 रुपये का पुराना सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह कंपनी पिछले चार-पांच साल से बंद पड़ी है। इसे अब मेडिसेफ कंपनी ने खरीद लिया है जो इसे तोड़कर दोबारा तैयार कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 7:30 बजे लोगों ने कंपनी में धुआं निकलते देखा। इस दौरान कंपनी के सुरक्षा कर्मी सुधाकर ने इसकी सूचना सुबह 7:42 बजे अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर अफसर कुलदीप ठाकुर तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे जबकि एक गाड़ी को वर्धमान कंपनी की मंगवाई गई। चारों वाहनों से आग को बुझाने का कार्य चला। करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। कंपनी का कुछ पुराना सामान यहां पर खोल कर रखा था जो पूरी तरह से जल गया। फायर अफसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस कंपनी के साथ लगती और भी कंपनियां थी जिससे उन्हें भी खतरा हो सकता था। आग से करीब 1,00,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन