{"_id":"133-47647","slug":"Solan-47647-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
Solan
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
सोलन। 13 गांवों की 1000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को जल्द ही सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत तनवर तथा अन्य अधिकारियों के साथ कंडाघाट उपमंडल के अंतर्गत ममलीग के समीप भोला गांव के डेगन का नाला का निरीक्षण किया।
इस नाले से 13 गांवों ममलीग, सनेट, बशील, थान, काकड़ा, शिवशंकर गढ़, चापला, भोला, कायशू, जाबल, पनोग, कमलयाड़ तथा छाछी को उठाऊ सिंचाई योजना उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को इसका प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र सरकार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे धन का प्रावधान किया जा सके। इस योजना के बनने से इन गांवों की लगभग 1000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ. शांडिल ने कहा कि इस योजना के बनने के बाद यहां के किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ेगा और अधिक नकदी फसल उगा सकेंगे। यह गांव सब्जी उत्पादन के लिए जाने जाते हैं और यहां से अधिक मात्रा में सब्जियां व टमाटर शिमला, सोलन व दूसरे राज्यों की मंडियों को भेजे जाते हैं। इस अवसर पर लोगों ने मंत्री से सायरी के समीप सुनखी गांव में हैंडपंप तथा न्यूघाटी से सुनखी के लिए सड़क को पक्का करने की मांग की, जिसके लिए मंत्री ने दोनों आवेदन शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को सौंपे। इस अवसर पर उनके साथ प्रधान ग्राम पंचायत ममलीग सत्या ठाकुर, राम लाल, राम सिंह, राम लाल, राम कृष्ण, गीता राम, राजेंद्र, सेवक राम, दिलीप, ओम प्रकाश शर्मा और श्याम लाल भी उपस्थित रहे।