फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया सोलन अस्पताल का निरीक्षण

विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया सोलन अस्पताल का निरीक्षण

Sat, 24 Mar 2018 10:02 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया सोलन अस्पताल का निरीक्षण
doctor
सोलन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तीन जिलों के मरीजों का बोझ उठा रहा है। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं जबकि चिकित्सक कम हो रहे हैं। इस स्थिति को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा और कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द खाली पदों को भरा जाए। विस अध्यक्ष शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने चिल्ड्रन वार्ड के खाली होने की वजह से उसमें रखे गए बेंच और कुर्सियों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वार्ड में अतिरिक्त बेड लगाने की बात कही। कहा कि अस्पताल में मरीजों को सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक अस्पताल में सेवारत होने के बावजूद नहीं पहुंच रहे हैं या लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता से करीब 30 मिनट तक अस्पताल से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि सोलन अस्पताल से जुड़ी समस्याएं विस अध्यक्ष के समक्ष रखीं हैं। विस अध्यक्ष ने इन समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोलन अस्पताल में खाली चल रहे पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन


सोलन अस्पताल में स्वीकृत हैं 22 पद
200 बिस्तरों के क्षेत्रीय अस्पताल में इस समय 22 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन इनमें से 18 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। आपातकालीन कक्ष में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी लगातार खल रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या ज्यादा होने की वजह से उन्हें ओपीडी के अलावा आपातकालीन कक्ष, पोस्टमार्टम और वीआईपी ड्यूटी भी संभालनी पड़ रही हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने सोलन में प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालरोग विशेषज्ञ की नियमित तैनाती की मांग
बालरोग विशेषज्ञ का तबादला और दूसरे विशेषज्ञ के लगातार छुट्टी पर रहने की वजह से इस विभाग में उपयुक्त उपचार नहीं मिल रहा है। शनिवार को विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के समक्ष स्थानीय लोगों ने इस समस्या को भी उजागर किया है। इसके समाधान का विस अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है। कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों के सभी पद भर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed