{"_id":"5a68b9954f1c1b7e268b6225","slug":"91516812693-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत फिल्म के विरोध में उतरी राजपूत कल्याण सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत फिल्म के विरोध में उतरी राजपूत कल्याण सभा
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। विवादों में रही बॉलीवुड फिल्म पद्मावत का राजूपत कल्याण सभा नालागढ़ इकाई ने कड़ा विरोध किया है। सभा का कहना है कि फिल्म को रिलीज किया गया तो सभा इसका विरोध करेगी। इस दौरान यदि कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने कहा कि इस फिल्म को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया है कि यदि यह फिल्म रिलीज हुई तो सभा इसका कड़ा विरोध करेगी और जल्द ही जिला की राजपूत कल्याण सभा की बैठक करके आगामी रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म रिलीज होने के बाद किसी प्रकार का नुकसान होता है तो प्रशासन इसके लिए जिम्मेवार होगा। मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि वह प्रदेश में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाएं।
विज्ञापन