{"_id":"5be049cfbdec2262ae58ef24","slug":"81541425615-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप बद्दी उपाध्यक्ष चुनाव में नहीं पहुंचा कोई भी पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप बद्दी उपाध्यक्ष चुनाव में नहीं पहुंचा कोई भी पार्षद
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव अब कांग्रेस-भाजपा के लिए जंग का मैदान बन गया है। कई माह से खाली चल रहे नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार की तारीख रखी गई थी। निर्धारित दो घंटे तक इंतजार करने के बाद दोनों दलों से कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा तो एसडीएम ने इस कार्रवाई को रद्द करते हुए चुनाव को छह नवंबर को रख दिया।
दोनों दलों के पार्षद भूमिगत हो गए हैं और बीजेपी अपने विरोधी दल कांग्रेस में सेंधमारी की कोशिश में जुटी है जबकि कांग्रेस अपनी किलेबंदी मजबूत कर रही है। उपाध्यक्ष का एक छोटा सा चुनाव दून विधायक परमजीत सिंह, जल बोर्ड उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी व कांग्रेस पूर्व विधायक रामकुमार व उनके भाई नप प्रधान मदन लाल के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गए हैं। यह पद कांग्रेस पार्षद मोनिका कौशल के इस्तीफा देनेके बाद से रिक्त है। बीजेपी इस मौके का फायदा उठाने की फिराक में है और अपने समस्त पार्षदों को लेकर देवी दर्शन पर निकल गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को सुबह 11 बजे उपाध्यक्ष का चुनाव रखा था और एक बजे तक कोई भी पार्षद सदन में नहीं पहुंचा। इस कारण से चुनाव टाल दिया गया। उन्होंने बताया कि अब मंगलवार को सुबह एसडीएम कार्यालय सभागार में चुनाव रखे गए हैं। कल कोरम पूरा होता है या नहीं, इसके बावजूद चुनाव करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन