फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में बारिश से तबाही, भूस्खलन और मलबा गिरने से बढ़ी आफत

सोलन में बारिश से तबाही, भूस्खलन और मलबा गिरने से बढ़ी आफत

Tue, 24 Jul 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोलन में बारिश से तबाही, भूस्खलन और मलबा गिरने से बढ़ी आफत
सोलन। बरसात का असर लगातार सोलन में बढ़ता दिख रहा है। लगातार भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की घटनाएं जिला भर में सामने आई हैं। अर्की उपमंडल में सबसे ज्यादा नुकसान लोगों को झेलना पड़ा है। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहन चलाने वालों को भी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान रुक-रुक कर हो रही बारिश से हाईवे पर चट्टानें व पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

कून के समीप सोलन आ रही निजी बस पर सोमवार देर शाम अचानक भारी मलबा गिर गया। पत्थर बस के शीशे तोड़ते हुए चालक पर बरस गए। जिससे चालक को चोटें आई हैं। अचानक हुए इस हादसे के बावजूद चालक ने बस पर नियंत्रण बनाए रखा और बस में बैठे सभी यात्रियों को भूस्खलन वाली जगह से सुरक्षित बाहर निकाल दिया। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार कून से सोलन के लिए निकली बस अभी कुुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि अचानक एक पहाड़ी से मलबा खिसक कर चलती बस पर आ गिरा। मलबे में भारी पत्थर शामिल थे जो बस का शीशा तोड़कर चालक की सीट तक पहुंच गए। जिससे चालक घायल हो गया। चालक की पहचान हरीश ठाकुर के रूप में हुई है। जिसे हादसे के बाद स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

वहीं मूसलाधार बारिश में पुराने बस स्टैंड कुनिहार में लोक निर्माण विभाग की वर्षा शालिका के पास खोदी गई नाली में सीमेंट से भरा ट्रक फंस गया। बारिश से मिट्टी से भरी गई नालियां दलदल बन गई और रात्रि में यहां से निकल रहा ट्रक नाली में फंस गया। जिससे अर्की की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया और यातायात की आवाजाही में काफी परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी। गनीमत यह रही कि सीमेंट से भरा ट्रक पलटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोग व वाहन चालक ठेकेदार के साथ लोक निर्माण विभाग को कोस रहे हैं कि जब विभाग सड़क खोदने की अनुमति दी जाती है तो विभाग की जिम्मेवारी बनती है कि खोदी हुई सड़क को सही ढंग से दुरुस्त करवाए। नाली में फंसे ट्रक को कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे निकाल कर वाहनों की आवाजाही दुरुस्त करवाई गई। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद से जब नालियों को मिट्टी से भरा जा रहा है। उन्होंने आईपीएच विभाग कुनिहार विवेक चंदेल को इस नाली को पत्थर व गटका से भर कर सही ढंग से सड़क को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जखौली गांव में जड़ समेत उखड़ा पेड़, मंदिर को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)। देवरा पंचायत के जखौली गांव में शिव मंदिर स्थित एक विशालकाय वृक्ष गिर गया। जिससे वृक्ष के साथ बने भगवान नरसिंह का मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग यह रहा कि इस वृक्ष गिरने के समय वहां आसपास कोई भी नहीं था। बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार करीब सवा चार बजे सैकड़ों वर्ष पुराना विशालकाय वृक्ष अचानक जड़ से ही गिर गया। जिससे केवल वृक्ष के साथ बने भगवान नरसिंह के मंदिर को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हादसे के समय कोई भी आसपास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed