फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   लोकल के लिए 4

लोकल के लिए 4

Sat, 14 Apr 2018 09:36 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम ने रोकी बसें, पैदल चले लोग
विज्ञापन

सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सोलन दौरे के दौरान आम लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्किट हाउस और गंज बाजार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से पुराने बस स्टैंड आने वाली बसों को अंबुशा होटल के समीप रोक दिया गया था। इसकी वजह से लोगों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। करीब दो घंटे तक यात्रियों को इस दौरान परेशानी उठानी पड़ी। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पैदल आवाजाही करते नजर आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए प्रबंध किए गए थे।
सीएम के कार्यक्रम से पहले तीन संदिग्ध पकड़े
सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पहले दौर के दौरान सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में जेबें कट गई थीं। इसे देखते हुए इस बार पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर कर्मचारियों को तैनात किया था। इस दौरान पुराने बस स्टैंड से तीन युवकों को संदिग्ध होने के आधार पर पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि पूर्व में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बार मुस्तैद थी और बाजार में कार्यक्रम होने की वजह से भीड़ ज्यादा रहने की संभावना थी। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर ऐसे कदम उठाए गए हैं। इस बार एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के काफिले में अड़चन बने लावारिस पशु
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को लावारिस पशुओं ने रोक लिया। सड़क पर घूम रहे मवेशी काफिले के आगे आ गए, जिसके चलते कुछ देर के लिए यात्रा में विघ्न पड़ गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने सड़क पर मंडरा रहे लावारिस पशुओं को खदेड़ा तब काफिला आगे बढ़ सका। यह घटना उस समय पेश आई जब मुख्यमंत्री गंज बाजार में पार्क का उद्घाटन करने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर के शिलान्यास को जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed