{"_id":"5ace2dba4f1c1b853d8b492d","slug":"81523461562-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की शिमला वापसी पर सोलन में अलर्ट, हेलीपैड में किए सुरक्षा प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की शिमला वापसी पर सोलन में अलर्ट, हेलीपैड में किए सुरक्षा प्रबंध
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
मंडी से शिमला लौट रहे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए बुधवार को सोलन प्रशासन भी अलर्ट पर रहा। प्रशासन की ओर से पूरा अमला दोपहर बाद करीब तीन बजे बसाल हेलीपैड पर पहुंच गया। यहां तब तक खड़ा रहा जब तक मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की शिमला में सुरक्षित उतरने की सूचना नहीं मिल गई।
इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी समेत सुरक्षा कर्मियों को भी मौके पर तैनात किया गया था। प्रशासन ने यह सारी व्यवस्था खराब मौसम के मद्देनजर की थी। दरअसल, मंडी से शिमला वापस लौट रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की वापसी में मौसम आड़े आ रहा था। शिमला में मौसम खराब होने और घने बादल छाए रहने की सूचना मिलते ही सोलन प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया। सोलन के बसाल में स्थित हेलीपैड को वैकल्पिक मोड पर रखा गया। ताकि विपदा के समय मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की व्यवस्था को लेकर अग्निशमन विभाग को दोपहर बाद करीब तीन बजे फोन पर सूचना मिली थी और उसी दौरान एक गाड़ी व कर्मचारियों को हेलीपैड भेज दिया गया था। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग शिमला में ही हो गई। इसके बाद हेलीपैड में जमे प्रशासनिक और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
अतिरिक्त दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल का कहना है कि मुख्यमंत्री शिमला आ रहे थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से सोलन के हेलीपैड को अलर्ट पर रखा गया था। इस दौरान हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। लेकिन इन सब की जरूरत नहीं पड़ी और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुरिक्षत शिमला में उतर गया।