फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में पेयजल योजना पर दो गांवों में टकराव

परवाणू में पेयजल योजना पर दो गांवों में टकराव

Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में पेयजल योजना पर दो गांवों में टकराव
परवाणू (सोलन)। पानी को लेकर परवाणू के दो गांवों के बीच टकराव हो गया है। नौबत धरना-प्रदर्शन तक पहुंच गई है। सोमवार को पेयजल स्रोत से छेड़छाड़ से आहत टकसाल के ग्रामीणों ने सहायक आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। लोगों ने अंबोटा के ग्रामीणों पर पेयजल योजना को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंबोटा के ग्रामीणों ने पेयजल योजना का पानी अपने गांव के साथ जोड़ लिया है। इसके चलते टकसाल में पानी के लिए हाहाकार मच गया है और लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

टकसाल के लोगों का कहना है कि इस बारे विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया है लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। टकसाल पंचायत के प्रधान अमरनाथ शर्मा ने कहा कि आईपीएच विभाग की जानकारी में यह सारा मामला है। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर समझौता हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का पानी अंबोटा की जमीन को लगता है। टकसाल गांव को भी पौना इंच पाइप के जरिये पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पचास दशक पुरानी है यह स्कीम
टकसाल में पेयजल स्कीम वर्ष 1966-67 में पैड़ी की नाल (नजदीक आणनु) से टकसाल तक सरकार और यहां के गांववासियों के सहयोग से शुरू की थी। इस स्कीम को गांव के लोग वर्ष 1993-94 तक अपने स्तर पर बिना विभागीय कर्मचारी के ही चलाते रहे। स्कीम को शुरू करने व चलाने में आसपास के गांव के किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं थी। धीरे-धीरे टकसाल की आबादी बढ़ने पर यहां के निवासियों ने पंचायत के माध्यम से इस स्कीम को पूर्ण रूप से सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द वर्ष 1993-94 में कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोप
ग्राम सुधार सभा टकसाल के प्रधान ओम दत्त शर्मा, सचिव वीरेंद्र कश्यप, बीडीसी सदस्य हेमंत कुमार, टकसाल के उपप्रधान कमल कुमार, चाणक्य, अमर दास गिल, उदय राम भाटिया, सुखदास भाटिया, गोपाल, दुनीचंद धीमान, भगवान दास, रणवीर सिंह, सुभाष भाटिया, वीरेंद्र कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि गांव अंबोटा के लोगों ने सामूहिक तौर पर इकट्ठे होकर इस स्कीम से छेड़छाड़ की है। पानी को अपने गांव अंबोटा के लिए जोड़ दिया है। यह गांव अंबोटा की स्कीम है। उनका कहना है कि सरकारी कार्य में रुकावट पैदा करना और पानी को बंद करने पर भी विभाग द्वारा कोई ऐक्शन नहीं लिया जा रहा है।


पानी के लिए बनी थी सहमति : शर्मा
टकसाल पंचायत के प्रधान अमरनाथ शर्मा ने कहा कि मौखिक तौर पर यह सहमति बनी थी की अंबोटा गांव को जब जरूरत पड़ेगी तो इस स्कीम से पानी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है वो आईपीएच विभाग की जानकारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed