फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   80 percent bookings of Chail and Kasauli hotels cancelled due to rise in corona cases in Solan

कोविड के बढ़ते मामले से होटलों में 80 प्रतिशत बुकिंग रद्द

Thu, 13 Jan 2022 05:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में कोविड मामले बढ़ने के साथ पर्यटन स्थलों में होटल कारोबार भी गिर गया है। पर्यटन नगरी चायल में वीकेंड के लिए 80 प्रतिशत बुकिंग हो गई थी। कोविड के कारण सभी पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द करवा दी है।
विज्ञापन

इस कारण होटल कारोबारी भी मायूस हो गए हैं। पर्यटन स्थल कसौली में भी यही हाल है, यहां 10 प्रतिशत ही ऑक्यूपेंसी रह गई है। कालका-शिमला एनएच भी खाली पड़ने लग गया है। पर्यटक सीजन और वीकेंड में 10 से 15 हजार वाहनों की आवाजाही घटकर करीब पांच हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चायल और कसौली में बर्फबारी हुई लेकिन इसके साथ कोविड के मामले भी बढ़ना शुरू हो गए। इसका सबसे अधिक प्रभाव पर्यटन उद्योग पर पड़ा है। एक सप्ताह पहले शनिवार और रविवार के लिए की गई 80 फीसदी बुकिंग रद्द हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों के बाद कारोबार ठप हो गया है। वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग भी रद्द हो गई है। बर्फबारी के बाद चायल में अच्छा पर्यटन कारोबार होने की उम्मीद थी।

कोविड ने इस पर पानी फेर दिया है। कसौली होटल एसोसिएशन प्रधान राजकुमार सिंगला ने बताया कि कसौली में अच्छे कारोबार की उम्मीद थी। सौ फीसदी एडवांस बुकिंग से होटल कारोबारी खुश थे लेकिन कोविड को लेकर बढ़ी सख्ती से 80 फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed