फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   73.55 percent voting in five municipal bodies of the district

Solan News: जिले के पांच नगर निकायों में 73.55 फीसदी मतदान

Mon, 18 May 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
73.55 percent voting in five municipal bodies of the district
नगर निगम चुनाव में वोट डालने पहुंचे चार बुजुर्ग दोस्त। संवाद
कंडाघाट में सबसे अधिक 82.75, सोलन में सबसे कम 58.32 हुई वोटिंग
विज्ञापन

नगर परिषद परवाणू में 69.04 फीसदी रहा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पांच नगर निकायों में रविवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें जिले के सभी नगर निकायों में कुल 73.55 फीसदी मतदान हुआ। मतदान में नगर पंचायत कंडाघाट सबसे अव्वल रहा। यहां पर कुल 82.75 फीसदी मतदान हुआ, जबकि दूसरे नंबर पर नगर परिषद नालागढ़ रहा। यहां पर कुल 81.69 फीसदी मतदान हुआ। तीसरे स्थान पर नगर पंचायत अर्की रही। यहां पर कुल 75.99 फीसदी मतदान लोगों ने किया। वहीं नगर परिषद परवाणू में 69.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं सबसे फिसड्डी नगर निगम सोलन रहा यहां पर कुल 58.32 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछली बार के मुकाबले करीब 4 फीसदी कम रहा।

सोलन में 58.32 फीसदी मतदान
नगर निगम सोलन में कुल 58.32 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 17 वार्डों में 43 प्रत्याशी मैदान में है। यहां पर कुल 34,147 मतदाता हैं, जिसमें 17,273 पुरुष और 16,873 महिलाएं व एक अन्य मतदाता है। चुनाव 10,027 पुरुष व 9,886 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

इनसेट
नगर पंचायत नालागढ़ में 81.69 फीसदी मतदान
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में 81.69 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 9 वार्डों में 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। कुछ 6,962 वोट हैं, जिसमें 3,393 पुरुष व 3,568 महिलाएं हैं। चुनाव में 6,962 में से 5,687 मतदान हुआ। इसमें 2,824 पुरुष व 2,863 महिलाएं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद परवाणू में 69.04 मतदान

परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू में कुल 69.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 5,055 मतदाताओं में से 3,490 ने मतदान किया। कुल 2,767 पुरुष मतदाताओं में से 1,875 और कुल 2,288 महिला मतदाताओं में से 1,615 ने मतदान किया। परवाणू के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 67.76 और मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 70.59 रहा।

नगर पंचायत अर्की में 75.99 फीसदी वोटिंग
अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की में कुल 75.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 2,203 मतदाताओं में से 1,674 ने मतदान किया। कुल 1,079 पुरुष मतदाताओं में से 840 और 1,124 महिला मतदाताओं में से 834 ने मतदान किया। नगर पंचायत अर्की के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 77.85 और मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 74.20 रहा।

नगर पंचायत कंडाघाट में 82.75 मतदान
नगर पंचायत कंडाघाट में कुल 82.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कंडाघाट में कुल 1,548 मतदाताओं में से 1,281 ने मतदान किया। कुल 774 पुरुष मतदाताओं में से 645 और कुल 774 महिला मतदाताओं में से 636 ने मतदान किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed