{"_id":"5b3cbfab4f1c1b77468b487a","slug":"71530707883-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में बारिश से बढ़ी टमाटर के उम्दा कारोबार की उम्मीद, किसानों के चेहरे पर छाई लाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में बारिश से बढ़ी टमाटर के उम्दा कारोबार की उम्मीद, किसानों के चेहरे पर छाई लाली
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से बढ़ी टमाटर के उम्दा कारोबार की उम्मीद
सोलन में किसानों के चेहरे पर छाई लाली, सूखे की मार झेल रही फसल को मिली संजीवनी
अमर उजाला ब्यूूरो
सोलन। मानसून से जहां मौसम खुशमिजाज हो गया, वहीं किसानों के चेहरों पर रौनक आना शुरू हो गई है। अब किसानों को खेतों में लगाई फसलें खराब होने की चिंता नहीं सताएगी। बारिश क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इन दिनों क्षेत्र के किसानों ने खरीफ की फसलें टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन सहित यूरोपियन फसलें उगा रखी हैं। इसके लिए बारिश के इंतजार में किसान लंबे अरसे से बैठे थे। सोलन में करीब एक अरब के टमाटर का कारोबार होता है। अधिकतर किसान लगाई गई फसलों के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं। हालांकि बहुत से किसान यूरोपियन फसलों का कारोबार भी करते हैं जिसके लिए लगातार बारिश होना नुकसानदायी रहता है। इससे पहले बारिश न होने से किसानों को सूखे की मार झेलनी पड़ रही थी। उनके खेतों की उपज खराब होने का भय सताने लगा था। अब हो रही बारिश से उनके उत्पादन के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही मंडी में अपनी फसलों की अच्छी कीमत के मिलने की उम्मीद बढ़ी है। इससे पहले बारिश न होने से किसानों को अपनी उपज के कम दाम मिलने से किसानों में निराशा थी। यहां तक कि उन्हें भविष्य में फसलों के साथ जीवन-यापन की भी चिंता सताने लगी थी। बारिश से किसानों के चिंता की लकीरें मिट चुकी हैं।
उपनिदेशक कृषि विभाग सोलन राम नाथ ने बताया कि मौजूदा बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया की लगातार होने वाली यूरोपियन फसलों का जीवन कम कर सकती है।