{"_id":"6accdff7c009dabd200c740a","slug":"despite-the-festive-season-the-fruit-and-flower-business-remains-sluggish-solan-news-c-176-1-sln1016-181554-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: त्योहारी सीजन के बावजूद भी फल-फूल कारोबार मंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: त्योहारी सीजन के बावजूद भी फल-फूल कारोबार मंदा
Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
महंगाई बढ़ी, नवरात्रों में दो गुना तक बढ़े फलों और फूलों के दाम
180 से 200 रुपये तक पहुंचे फूलों के दाम, पहले 120 रुपये तक थे
सेब 200 से 240, अनार 250 रुपये, केला 80 रुपये दर्जन तक पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
नवरात्रों में महंगे फल-फूल, बाजारों में घटी खरीदारी
सोलन। नवरात्रों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन फलों और फूलों के दाम बढ़ने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार खरीदार कम पहुंच रहे हैं और लोग सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार, त्योहार के बावजूद मांग में कमी आई है। इसका एक कारण महंगाई है।
शहर के मालरोड, अपर बाजार और चौक बाजार में फल महंगे दामों पर बिक रहे हैं। फलों की टोकरियां 1000 से 1500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, गेंदे के फूल के दाम 120 से बढ़कर 200 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। गुलाब 800 से 1000 रुपये और गोदावरी 800 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।
अनार और सेब के दाम 200 रुपये के पार
बाजार में पपीता 70, संतरा 80 से 100, सेब 100 से 200, छोटा अनार 140 और बड़ा अनार 250 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। कीवी 200, नाशपाती 160 और केला 80 रुपये दर्जन मिल रहा है। फूल विक्रेता अशोक कुमार और कारोबारी जोगिन्द्र के अनुसार, बढ़े हुए दामों के कारण ग्राहक कम मात्रा में फल-फूल खरीद रहे हैं। हालांकि, कारोबारियों को आगामी नवरात्रों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।