फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds of devotees thronged the temples of Solan; prayers and rituals were offered to Goddess Brahmacharini.

Solan News: सोलन के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना

Tue, 13 Oct 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 13 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को सोलन के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मालरोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, शूलिनी माता मंदिर और काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना से मंदिरों का माहौल भक्तिमय बना रहा।
शूलिनी माता मंदिर में सुबह पांच बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। महिलाएं ‘मैया तेरे मंदिरां रा नजारा हो’ और ‘पार करो में बेड़ा भवानी’ जैसे भजनों पर झूमती नजर आईं।
विज्ञापन

मालरोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां को फल, फूल और चुनरी अर्पित कर पूजा की। व्रत रखने वाली महिलाओं ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर परिवार के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। दुर्गा माता मंदिर में एक महिला और एक पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं को कतारों में दर्शन करवाए जा रहे हैं, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो।
उधर, नवरात्र के चलते मंदिरों के आसपास रौनक बनी रही। पूजा सामग्री, फूल और फलों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने पूजा के लिए फूल, नारियल, फल, चुनरी और प्रसाद खरीदा। इससे दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।


इनसेट
आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा
नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, आत्मविश्वास और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। पूजा के लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद दीपक जलाकर संकल्प लें और मां चंद्रघंटा को लाल या पीले फूल, कुमकुम, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें। देवी को फल और मिठाई का भोग लगाकर मंत्रों का जाप करें। दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के बाद आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed