फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industrial production in BBN affected by power outages; demand for Chief Minister's intervention.

Solan News: बीबीएन में बिजली कटौती से उद्योगों का उत्पादन प्रभावित, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 13 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Industrial production in BBN affected by power outages; demand for Chief Minister's intervention.
संगठन के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया
रोजाना 50 से 70 मेगावाट कटौती पर जताई गई चिंता
विज्ञापन

पहले उद्योगों की जरूरत पूरी करे सरकार : गुलेरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से जारी बिजली कटौती, ट्रिपिंग और अनियोजित शटडाउन से उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। रोजाना 50 से 70 मेगावाट बिजली कटौती पर चिंता जताते हुए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीएनआईए) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
एसोसिएशन ने बिजली निर्यात से पहले स्थानीय औद्योगिक जरूरतें पूरी करने, फीडर लाइनों व सब-स्टेशनों का तकनीकी ऑडिट कराने और बिजली वितरण की पारदर्शी नीति बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीबीएनआईए के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक शैलेश अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के सब-स्टेशन ओवरलोड हैं और बिजली वितरण का ढांचा पुराना हो चुका है। नए सब-स्टेशनों को मंजूरी मिलने के बावजूद बजट आवंटित न होने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बिजली सरप्लस राज्य होने के बावजूद उद्योगों को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही है। केरल को 600 मेगावाट बिजली निर्यात करने के फैसले के बीच स्थानीय उद्योगों की जरूरतों को प्राथमिकता देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से उत्पादन प्रभावित होने के साथ कच्चे माल की बर्बादी, मशीनरी को नुकसान और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल से लागत बढ़ रही है। इसका असर प्रदेश की आर्थिक प्रगति और निवेश पर भी पड़ सकता है।

गुलेरिया ने मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री से उद्योगों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन बिजली निर्यात के खिलाफ नहीं है, लेकिन प्रदेश की जरूरतें पूरी करने के बाद ही अतिरिक्त बिजली बाहर भेजी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed