फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नौणी पंचायत में होगी सफाई टैक्स की बसूली, 50 रुपये घर और दुकान के चुकाने होंगे 100 रुपये

नौणी पंचायत में होगी सफाई टैक्स की बसूली, 50 रुपये घर और दुकान के चुकाने होंगे 100 रुपये

Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पंचायत की ग्रामसभा में सर्वसम्मति से लिया फैसला, घरों के 50 रुपये और दुकानों का चुकाना होगा 100 रुपये शुल्क
विज्ञापन

एंबुलेंस मार्ग के रखरखाव पर खर्च होंगे दो लाख
अमर उजाला ब्युरो
नौणी (सोलन)।
निर्मल ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में रहने वालों को भी स्वच्छता शुल्क चुकाना होगा। पंचायत 50 से 100 रुपये तक सफाई शुल्क वसूलेगी। इसमें घरेलू टैक्स 50 रुपये और व्यावसायिक 100 रुपये निर्धारित किया है। यह निर्णय ग्रामसभा की बैठक में लिया गया। फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। स्वच्छता टैक्स से होने वाली कमाई को पंचायत विकास और सफाई अभियान पर खर्च करेगी। पंचायत प्रधान ने बताया कि पंचायत में पहले से ही बेहतरीन सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं हैं। साल दर साल नए से नए आयाम पंचायत छूती जा रही है। ऐसे में पंचायत को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

पंचायत में कूड़ा कचरा प्रबंधन, किचन वेस्ट और सफाई व्यवस्था को और अच्छा बनाने के लिए पंचायत अब शुल्क व्यवस्था शुरू करने जा रही है। दुकानदारों और किरायदारों से 50 तथा 100 रुपये की अलग-अलग दर से प्रति माह सफाई शुल्क की वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि पंचायत में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामसभा में 2018-19 वित्तीय वर्ष के लिए दस लाख रुपये की योजनाएं भी पारित की गई हैं। पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर ने बताया कि योजनाओं के तहत कूड़ा कचरा प्रबंधन और किचन वेस्ट पर तीन लाख, एंबुलेंस मार्ग, लिंक रोड और पैदल रास्तों पर दो लाख, पेयजल व्यवस्था, बोरवेल आदि के कार्यों पर दो लाख, प्रकाश व्यवस्था, सोलर लाइटों, अन्य उपकरणों के लिए एक लाख, पंचायत परिसर और आंगनबाड़ी केंद्र के रखरखाव के लिए दो लाख रुपये का बजट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed