{"_id":"5aae95044f1c1ba9758b62bb","slug":"71521390852-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू में युवक को रौंदकर फरार हुए वाहन चालक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू में युवक को रौंदकर फरार हुए वाहन चालक का नहीं लगा सुराग
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू में युवक को रौंदकर फरार हुए वाहन चालक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी वाहन चालक को ढूंढने की कोशिश कर रही है लेकिन उसका अभी तक सुराग नहीं लगा है। होली वाले दिन एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर चल रहे विजय कुमार को कुचल दिया था। हादसे में विजय कुमार की मौत हो गई थी। वाहन चालक विजय को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इसके बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लेकिन अभी तक हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक का सुराग नहीं लग पाया है। हादसे में मृतक विजय कुमार के परिजनों को भी अरोपी चालक के फरार होने पर काफी रोष है। डीएसपी परवाणू रमेश शर्मा ने बताया कि फरार अज्ञात वाहन चालक का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन