फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बायो गैस डिगस्टर निपटाएगा घरों का कूड़ा कचरा

बायो गैस डिगस्टर निपटाएगा घरों का कूड़ा कचरा

Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
बायो गैस डिगस्टर निपटाएगा घरों का कूड़ा कचरा
Bio-gas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)।
औद्योगिक हब बीबीएन के शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तत्वावधान में बीआरसीपीएल रिसर्च एंड कंसलटेंसी लिमिटेड ने बायोगैस आधारित संयंत्र लोकार्पित किया है। संयंत्र से ग्रामीणों के किचन वेस्ट से खाद तो मिलेगी ही साथ में गैस भी उपलब्ध होगी। बायो गैस डिगस्टर के लगने से 50 किलोग्राम रसोई व्यर्थ को ऊर्जा में तबदील किया जाएगा।

इससे 30 किलो खाद का भी उत्सर्जन होगा। कंपनी के निदेशक अशोक कुमार शर्मा व जनसंपर्क अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि इस संयंत्र के लगने से पूरे गांव में स्वच्छता का माहौल बनेगा और रसोई वेस्ट भी वैज्ञानिक तरीके से ठिकाने लगेगा वहीं उससे निशुल्क तौर पर रसोई गैस व ठोस खाद भी मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बायो गैस डिगेस्टर की तकनीक इंडियन इंस्टीट्यूट आफ कैमिकल टेक्नोलॉजी हैदराबाद आफ सीएसआईआर ने विकसित की है। इस संयंत्र में किचन वेस्ट को बिना कांटे छांटे सीधा डाला जाएगा। राजीव शर्मा ने बताया कि बीआरसीपीएल कंपनी ने पूरे गांव को जो यह सौगात दी है उसमें किसी भी प्रकार बिजली की जरूरत नहीं पडे़गी और सिर्फ सर्दी में तापमान मेंटेन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार इस पर काम करने के लिए किसी भी प्रकार के ऑपरेटर की जरूरत भी नहीं है। शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सीईओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया यह तकनीक अर्पाटमेंट, होटलस, विवि हॉस्टल, उद्योग होस्टल, धार्मिक क्षेत्र जहां किचन स्थापित है में कामयाब है। इसके बाद बीआरसीपीएल ने स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अशोक शर्मा के अलावा राजीव ठाकुर, मनीष चंद्रा, शील भद्र व गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


झाड़माजरी व हरिपुर में आज बाधित रहेगी बिजली
बद्दी (सोलन)। विद्युत बोर्ड के झाड़माजरी सब स्टेशन में रखरखाव व मरम्मत के कारण झाड़माजरी व हरिपुर क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। बुधवार सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक झाड़माजरी, पलांखवाला, बुरांवाला, दामुवाला, सत्तीवाला, एलेंबिक चौक, हिल टॉप, ईपीआईपी पूरा क्षेत्र, मोतिया प्लाजा, सराजमाजरा, हरिपुर साहिब, सनसिटी एरिया व आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ बरोटीवाला ने जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed