{"_id":"59ede9e44f1c1baf678b709d","slug":"71508764132-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली में संपत्ति ब्योरा सही न होने पर एक नामांकन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली में संपत्ति ब्योरा सही न होने पर एक नामांकन रद्द
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसौली (सोलन)।
संपत्ति का पूरा ब्योरा न देने की वजह से कसौली सीट से एक नामांकन रद्द कर दिया गया है। सोमवार को दिन भर पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से एक का नामांकन रद्द हो गया। कसौली से अब छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम और स्वाभिमान पार्टी समेत निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।
कसौली की निवा़ॱरचन अधिकारी शिल्पी बेक्टा के समक्ष पर्चे दाखिल किए गए। राजीव कौंडल ने निर्दलीय के तौर पर नामाकंन पत्र दाखिल किया जबकि वीरेंद्र कश्यप ने सीपीआई से, राजिन्द्र ने समाजवादी पार्टी, केशव राम ने स्वाभिमान पार्टी(भारत) पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकनपत्र भरा।
विज्ञापन
राम रत्न धालीवाल ने जनरल समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामाकंन दाखिल करने आए थे लेकिन संबंधित प्रक्रिया पूर्ण न करने के कारण उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस से विनोद सुल्तानपुरी ने नामांकन पत्र भरा था जबकि शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव सैजल ने नामाकंन पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन