फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मालरोड पर दूसरे दिन चली जेसीबी, व्यापारियों ने जताया विरोध

मालरोड पर दूसरे दिन चली जेसीबी, व्यापारियों ने जताया विरोध

Sat, 29 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सोलन। हाईकोर्ट के आदेश पर मालरोड से कब्जे हटाने का क्रम शनिवार को दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। लोक निर्माण विभाग की हिदायत के बाद कुछ दुकानदारों ने खुद ही कब्जे हटाने की बात कही थी और देर शाम तक दुकानों के बाहर मजदूर लगाकर नालियों के ऊपर बनाए ढांचे को हटा लिया। लेकिन यह कार्रवाई विभाग और प्रशासन की उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। जानकारी के अनुसार दुकानदारों ने नालियों के ऊपर या आगे दो से ढाई फुट तक कब्जे कर रखे थे। लेकिन जब हटाने की बारी आई तो उन्होंने सिर्फ एक या डेढ़ फुट तक ही कब्जों को अपने हिसाब से हटा दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग ने इन कब्जों को पूरी तरह हटाने के लिए फिर से कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान जेसीबी की मदद से कब्जों को नालियों के ऊपर से पूरी तरह साफ कर दिया गया। शाम छह बजे तक पीएनबी बैंक के सामने तक माल रोड से कब्जे हटा लिए थे। लोक निर्माण विभाग के अलावा प्रशासन और पुलिस के लोग भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। लेकिन जगह-जगह इन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर कारोबार प्रभावित करने के आरोप लगाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चौहान ने कहा कि विभाग ने 28 कब्जे चिह्नित किए थे। लेकिन असल में इनकी संख्या कहीं ज्यादा है और लोगों ने छोटे-छोटे अवैध निर्माण कर रखे हैं।
विज्ञापन


माल रोड से हटेंगे सभी कब्जे : डीसी
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि जब तक माल रोड से सभी अवैध कब्जे हटा नहीं लिए जाएंगे कार्रवाई जारी रहेगी। कुछ दुकानदारों ने खुद कब्जे हटाने की बात कही थी। इसकी वजह से कार्रवाई में देरी हुई है। कई दुकानदारों ने प्रशासन की इस कार्रवाई में सहयोग कर खुद ही कब्जे हटाए हैं। कुछ जगहों पर जोर-जबरदस्ती कब्जे हटाने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पार्किंग का बनवाए प्रशासन : व्यापारी
व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई व्यापारियों को मंजूर है। लेकिन इस कार्रवाई से पूर्व प्रशासन को पार्किंग का निर्माण करना चाहिए था। मालरोड में कारोबारी पहले ही घाटे से जूझ रहे हैं। यहां गाड़ियां रुकने पर प्रतिबंध है। यदि प्रशासन पार्किंग का निर्माण करता है तो व्यापारियों और अन्य लोगों को सबको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed