फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   70 workers left congress in Kunihar

जधाना और कनेर के 70 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से दिया त्यागपत्र

Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। ग्राम पंचायत जधाणा व कनेर से कांग्रेस पार्टी के 70 कार्यकर्ताओं ने एक साथ त्यागपत्र दे दिया है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान पिंकेश वर्मा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सभी पार्टी के 70 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से अपना-अपना त्यागपत्र देने का फैसला किया। लोगों ने सामूहिक रूप से यह फैसला लिया है। कहा कि दोनों पंचायतें कांग्रेस पार्टी से समर्पित हैं फिर भी कांग्रेस पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने ने आरोप लगाया कि दोनों पंचायतों को विधायक धनीराम शांडिल और पार्टी के कुछ बड़े नेता पंचायत के कार्यकर्ता से भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। दोनों पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण सभी लोगों ने इतना बड़ा फैसला लिया है। इस मौके पर पिंकेश वर्मा प्रधान ग्राम पंचायत जधाणा, कमल शर्मा उप प्रधान ग्राम पंचायत कनेर, धर्मेंद्र पाल उप प्रधान ग्राम पंचायत जधाणा, इंदु चौहान पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कनेर, गोपाल ठाकुर, कांग्रेस पार्टी सदस्य सतीश शर्मा, हेमराज गर्ग, पवन ठाकुर, कुलदीप कुमार, ईश्वर दत्त, संजीव कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, प्रेमलाल, कर्मचंद, राजेश गर्ग, काशीराम, लालचंद, निधि, रंजना, जसोदा देवी, दिनेश शर्मा, हेमराज, उषा देवी, रामलाल, गोपाल ने कांग्रेस पार्टी से अपना त्यागपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed