फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   685 families in Berchha village compelled to drink irrigation water

बेरछा के 685 परिवार सिंचाई का पानी पीने को मजबूर

Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बेरछा पंचायत के ग्रामीण सिंचाई योजना का पानी पीने के लिए मजबूर है। पंचायत की पेयजल योजना तीन साल पहले सूख गई है। योजना के पाइप में कैल्शियम जमने लोगों के नलकों में पानी आना बंद हो गया था।
विज्ञापन

इससे विभाग ने सिंचाई योजना से लोगों को जोड़ा गया। नालागढ़ क्षेत्र में लाखों रुपये का बजट आया लेकिन बेरछा पंचायत में एक भी पैसा भी नहीं लगा। बेरछा पंचायत में तीन साल से लोग सिंचाई योजना का मटमैला पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

चार हजार आबादी वाली पंचायत में 685 परिवार हैं जो तीन साल से दूषित पानी पी रहे हैं। तीन साल पहले देवली चक बेरछा योजना सूखने के कारण बंद पड़ी है। पंचायत प्रधान बलविंद्र कौर ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन इस समस्या को लेकर बेखबर बने हुए हैं। पंचायत से प्रस्ताव पारित कर जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा और पंचायत से हो रहे भेदभाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल समस्या पर जल्द होगा गांव का सर्वे
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि जल शक्ति मिशन के तहत जिन पंचायतों में काम पहले से स्वीकृत थे, वहीं पर पैसा लगाया गया। बेरछा पंचायत में पेयजल समस्या को लेकर जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा। यहां पर पेयजल आपूर्ति सुचारु करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed