{"_id":"5c5edddcbdec227386331e13","slug":"61549721052-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट- अंतिम सोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट- अंतिम सोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड पार्क से टमाटर उद्योग को लगेंगे पंख, किसानों में जगी उम्मीद
बजट : उद्योग जगत में सड़क सुधार पर ध्यान देगी सरकार, उद्योगपति कर रहे थे उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कृषि और औद्योगिक अर्थव्यवस्था पर टिके सोलन के लिए राज्य सरकार का बजट संतुलित रहा। सरकार ने उद्योग और कृषि दोनों का ख्याल रखते हुए जिले के विकासात्मक पहलुओं को छुआ है। सोलन में करोड़ों रुपये का टमाटर उगाया जाता है और लाखों टन टमाटर जिसका साइज नहीं बढ़ पाता या किसी वजह से दब जाता है, वो फेंकना पड़ता है। किसान इस घाटे को खत्म करने के लिए यहां लंबे समय से टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट की मांग कर रहे थे और कई बार इसका जिक्र होता रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ तौर पर टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट की बात बजट में नहीं कही है। लेकिन, सरकार ने सोलन में फूड पार्क बनाने की घोषणा बजट में की है। किसान संपदा योजना के तहत रियायती दरों पर निवेशकों को ऋण मुहैया करवाया जाएगा। इसके चलते मशरूम के बाद टमाटर उत्पादन में नाम कमाने वाले जिले का लंबे समय से फूड प्रोसेसिंग यूनिट के ख्वाब हो, फिर से आस जगी है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सड़कों की हालत में सुधार के लिए भी सरकार जरूरी कदम उठाने जा रही है। लंबे समय से उद्योगपति इसकी मांग कर रहे थे। बीबीएन में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। उद्योगपति इस समस्या की वजह से चंडीगढ़ या पंचकुला में पलायन कर रहे हैं।
वाकनाघाट में आईटी पार्क का बजट में फिर जिक्र
सोलन व शिमला जिला के सीमावर्ती क्षेत्र वाकनाघाट में लंबे समय से लंबित आईटी पार्क के खुलने की संभावनाएं प्रदेश सरकार के ताजा बजट ने फिर से जागृत कर दी हैं। अरसे से लंबित इस प्रोजेक्ट को अब सरकार निजी निवेशकों के माध्यम से चलाने की तैयारी में है। इसे लेकर बजट में खुलकर चर्चा की गई है। सरकार ने अर्की क्षेत्र में ‘आफ्टर केयर होम’ स्थापित करने की बात कही है। इसमें 18 साल की आयु पूरी कर चुके अनाथ बच्चों को रखने का प्रबंध होगा।
फिर आया हेलीटैक्सी सेवा का जिक्र
बजट में एक बार फिर हेलीटैक्सी सेवा का जिक्र आया है। सरकार ने पहले बजट में भी सोलन के कसौली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और हेलीटैक्सी सेवा से जोड़ने की घोषणा की थी। इस बार के बजट में एक बार फिर एक हेलीपैड को इसी सेवा से जोड़ने की बात कही गई है। हालांकि, इस बार हेलीपैड के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।