Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   60% of fields in the district remain uncultivated due to a lack of rain.

Solan News: जिले में बारिश न होेने से 60 फीसदी खेत खाली

Fri, 20 Nov 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
60% of fields in the district remain uncultivated due to a lack of rain.
लंबे सूखे के चलते सोलन के साथ लगती बसाल पंचायत में खाली पड़े खेत। संवाद।
इस बार लहसुन और मटर की बिजाई भी 30 फीसदी हुई कम
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई के लिए भी असमंजस, बीज खरीदने के बाद भी नहीं लगा
बिजाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश न होने से पीली पड़ने लगी है अब फसलें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में डेढ़ माह से अधिक समय से बारिश न होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित होने लगे हैं। हालात यह हैं कि जिले के करीब 55 से 60 फीसदी खेत अभी खाली पड़े हैं। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। मौसम की बेरुखी के चलते इस बार लहसुन और मटर की बिजाई में भी करीब 30 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
अधिकांश किसान रबी सीजन की प्रमुख फसलों की बिजाई को लेकर असमंजस में हैं। कई किसानों ने महंगे दामों पर बीज तो खरीद लिए हैं, लेकिन खेतों में पर्याप्त नमी न होने के कारण बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि बिना बारिश के बीज डालना जोखिम भरा है। पर्याप्त नमी नहीं मिलने से बीजों का अंकुरण प्रभावित होने और उनके खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन

वहीं, जिन क्षेत्रों में पहले ही बिजाई हो चुकी है, वहां भी बारिश न होने से खड़ी फसलें पीली पड़ने लगी हैं। नमी की कमी के कारण फसलों की बढ़वार रुक गई है। इससे पैदावार घटने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सिंचाई के सीमित साधनों वाले क्षेत्रों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मौजूदा समय में फसलों को अच्छी बढ़वार के लिए पर्याप्त नमी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि उपनिदेशक जिला सोलन डॉ. अजब कुमार नेगी ने बताया कि जिले में करीब 45 फीसदी क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हो चुकी है, जबकि लगभग 50 फीसदी क्षेत्र में मटर, लहसुन सहित अन्य सब्जियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद किसान शेष क्षेत्रों में बिजाई का कार्य पूरा कर सकेंगे। दिसंबर तक बिजाई की जा सकती है। फिलहाल किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खाली खेतों में बिजाई हो सके और पहले से बोई गई फसलों को सूखे के असर से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed