फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   60 adolescent girls received HPV vaccine in 22 health institutions of the district.

Solan News: जिले के 22 स्वास्थ्य संस्थानों में 60 किशोरियों को लगी को लगी एचपीवी वैक्सीन

Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
60 adolescent girls received HPV vaccine in 22 health institutions of the district.
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को किशोरियों को इंजेक्शन लगाने के बाद प्रमाण पत्र देते हुए। स
सोलन अस्पताल में डॉक्टर ने अपनी बेटी को टीका लगावाकर किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के बाद आधे से आधे घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रही किशोरियां पहले दिन
जिले में स्वास्थ्य संस्थानों में 7503 युवतियों को इंजेक्शन लगाने का रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खतरनाक सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले रविवार को 22 स्वास्थ्य संस्थानों में 60 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी 22 सेंटरों के लिए चिकित्सक समेत स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ को ड्यूटी लगा रखी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण के दौरान कोई कोताही न बरती जाए। एचपीवी अभियान तीन माह में पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है। जिला में 7503 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगेगी। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजू कटोच ने अपनी बेटी को टीका लगवाकर इस अभियान की शुरुआत की। वहीं इस दौरान प्रोग्राम ऑफिसर ने भी किशोरियों की सेहत पर निगरानी रखी। क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह 9:30 बजे के बाद किशोरियों ने अपने परिजनों के साथ आना शुरू कर दिया था। अभियान की शुरुआत सुबह 10:15 बजे से हुई। इसमें सबसे पहले डॉ. राजू कटोच की बेटी शंभवि कटोच को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। लगभग 10:40 बजे तीन अन्य किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट्स न दिखने पर 11:15 बजे तक सभी को टीका लगवाने का प्रमाणपत्र देकर घर भेज दिया गया। इसके बाद 11:48 बजे पांचवीं किशोरी को वैक्सीन लगाई गई। दोपहर 1:50 बजे तक कुल 8 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई और सभी में किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट्स न मिलने पर प्रमाणपत्र के साथ घर भेज दिया गया। यह अभियान दोपहर बाद 3:00 बजे तक चला। रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल में कुल 8 ही किशोरियों वैक्सीन लगाई गई। हालांकि अभियान अभी तीन माह तक चलेगा। ऐसे में अधिकारियों का दावा है कि अब आगामी दिनों में टीकाकरण के लिए भीड़ बढ़ेगी। विभाग ने सभी 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को टीका लगवाने के लिए कहा गया है, ताकि समय रहते सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सके। इसके लिए जिलेभर में 22 सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें सीएचसी, पीएचसी, ईएसआई अस्पताल आदि शामिल हैं।

इनसेट
वैक्सीन लगाने से हुई थोड़ी सी दर्द
शहर के टैंक रोड से अपने पिता के साथ आई भाविनी सिंह ने बताया कि उनके पिता अस्पताल में ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से केवल थोड़ी सी ही दर्द हुई है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए इसे लगाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं दिखे वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स
शहर के साथ लगते डमरोग गांव से अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए आई वसुधा ने बताया कि टीका लगवाने का इत्साह था, क्योंकि सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए यह टीका जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा की सभी किशोरियों को यह लगवाना चाहिए।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को किशोरियों को इंजेक्शन लगाने के बाद प्रमाण पत्र देते हुए। स

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को किशोरियों को इंजेक्शन लगाने के बाद प्रमाण पत्र देते हुए। स

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को किशोरियों को इंजेक्शन लगाने के बाद प्रमाण पत्र देते हुए। स

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को किशोरियों को इंजेक्शन लगाने के बाद प्रमाण पत्र देते हुए। स

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को किशोरियों को इंजेक्शन लगाने के बाद प्रमाण पत्र देते हुए। स

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को किशोरियों को इंजेक्शन लगाने के बाद प्रमाण पत्र देते हुए। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed