फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   6 quintal of Sub-standard paneer siezed on Kalka-Shimla NH

हाईवे पर गाड़ी से पकड़ा छह क्विंटल सब-स्टैंडर्ड पनीर

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने घटिया किस्म के पनीर की खेप बरामद की है। यह पनीर पंचकूला से हिमाचल के लिए ले जाया जा रहा था। विभाग को सूचना मिलते ही पुलिस की मदद से गाड़ी को दबोचा।
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट भेजे जहां से इनकी रिपोर्ट सब-स्टैंडर्ड पाई गई है। विभाग ने मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे पर धर्मपुर पुलिस थाना के समीप हरियाणा नंबर के एक वाहन से छह क्विंटल पनीर पकड़ा। हैरत की बात तो यह है कि पनीर में मिल्क फैट की मात्रा काफी कम है और इसमें कोई अन्य हानिकारक फैट भी मिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सेहत को काफी नुकसान हो सकता था। विभाग ने बिक्री होने वाले पनीर की खेप सूचना मिलने के बाद हाईवे पर पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया। इसके चलते बिक्री से पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर की खेप को बरामद कर लिया।
भारी मात्रा में पनीर के खेप बरामद में होने के बाद जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो सैंपल भरे जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया। परीक्षण के दौरान यह सब-स्टैंडर्ड पाया गया है। इसके बाद विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हाईवे पर पुलिस की मदद ली गई और भारी मात्रा में पनीर लेकर आ रही गाड़ी को रोका गया। जांच के दौरान सैंपल सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं।
विभाग ने मालिक से 15 दिन में जवाब मांगा है। विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। पनीर की कुल खेप छह क्विंटल है। मौके से ही सैंपल लिए गए थे।

नियमों के विरुद्ध किया जा रहा था कार्य
हाईवे पर पकड़े गए पनीर को नियमों के विरुद्ध बेचने का कार्य किया जा रहा था। मालिक के पास न तो बेचने का लाइसेंस है और न ही पनीर बनाने का लाइसेंस। पनीर पर कोई होलोग्राम नहीं लगा गया है। पनीर को लाने और ले जाने के लिए रेफ्रिजेटर वैन का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा था। गाड़ी में ठूस-ठूस कर पनीर भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed