{"_id":"5c6abc59bdec2225060d8844","slug":"51550498905-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की आत्मा शांति के लिए रामकलोक मंदिर में किया महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की आत्मा शांति के लिए रामकलोक मंदिर में किया महायज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की आत्मा शांति के लिए रामकलोक मंदिर में किया महायज्ञ
प्रदेश के कुछ विधायकों ने एकत्रित होकर यज्ञ में डाली आहुति
जिला भर में दीपक जलाकर और रैली निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कश्मीर में सीआपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के बाद श्रीराम लोक मंदिर में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कई राज्यों के नेताओं ने एकत्रित होकर महायज्ञ किया। श्रीराम लोक मंदिर में पहुंचे चंबा जिला के भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने कहा कि देश के सीआरपीएफ जवानों सहित प्रदेश का भी एक जवान इस हमले में शहीद हुआ है। जवानों की इस अकाल मृत्यु के बाद प्रदेश के कुछ विधायकों ने मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन करवाया। महायज्ञ में विधायक राकेश पठानिया, विक्रम जरियाल, कर्नल धनीराम शांडिल सहित कई राज्यों के नेता शामिल रहे। श्रीराम लोक मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा अमरदास ने मंत्रोच्चारण से महायज्ञ को पूरा किया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने आहुति डालकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर विधायक राकेश पठानिया, विधायक विक्रम सिंह जरियाल, विधायक सोलन धनीराम शांडिल, मनोहर धीमान निगम चेयरमैन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान, कांग्रेस महासचिव पंजाब भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट जनरल भारत सरकार राजेंद्र डोगरा, अनिल खिमटा के अलावा बड़ी संख्या में हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व अन्य राज्यों से आए भक्तों ने आहुति डाली।
धर्मपुर में लगाए जाएंगे दानपात्र
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर पंचायत कार्यालय के नीचे शहीद जवानों के लिए दान पात्र स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी धर्मपुर पंचायत समिति सदस्य दीक्षा देवी और धर्मपुर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अजय गर्चा ने दी। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिवारों के वेलफेयर के लिए दान पात्र रखा जाएगा। लोगों से अपील है कि दान पात्र में मात्र एक रुपये का दान डालें। स्वेच्छा से दान की छूट है। दान पात्र में एकत्रित राशि को धर्मपुर सीआरपीएफ कैंप कमांडेंट के माध्यम से सीआरपीएफ हेडक्वार्टर पहुंचाया जाएगा।
क्षत्रिय महासभा ने की निंदा
कंडाघाट में रविवार को क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिला क्षत्रिय महासभा ने बैठक से पहले पुलवामा में हुए शहीद जवानों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विश्वजीत वर्मा ने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम सभी की संवेदनाएं शहिदों के परिवारों के साथ हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह रोहाल ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
दाड़लाघाट में कैंडल मार्च निकाला
दाड़लाघाट (सोलन)। मांगल पंचायत के गांव बागा में पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा और उपप्रधान श्याम लाल चौहान की अध्यक्षता में पुलवामा में भारतीय सैनिकों से हुई बर्बरता के लिए कैंडल रोड मार्च बागा बाजार से बागा के भलग तक निकाली गई। पूरे बाजार में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा बाजार गूंजा। शहीद जवानों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त कर बागा थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया और शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।