फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन की ब्रेन डेड महिला की दोनों किडनी और आंखें दान

सोलन की ब्रेन डेड महिला की दोनों किडनी और आंखें दान

Sat, 02 Jun 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोलन की ब्रेन डेड महिला की दोनों किडनी और आंखें दान
सोलन। जिंदगी के 63 बसंत देखने के बाद दुनिया से रुखसत हो चुकी शांति देवी अब किसी व्यक्ति के शरीर में आंखों के रूप में जीवित रहेगी। यही नहीं उनकी दोनों किडनियां भी दो लोगों को जिंदगी दे चुकी है। सोलन के कलीन गांव की रहने वाली शांति बीमार थी। पीजीआई में चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनका ब्रेन डेड घोषित कर दिया। शांति के दोनों बेटे भी साथ थे। उन्हें अपनी मां के अंगों के दान करने का फैसला लेना आसान नहीं था। लेकिन मां की वजह से कुछ लोगों को जिंदगी मिल रही थी। दोनों बेटों ने आखिर में मां के अंगों को दान करने का फैसला लिया और चिकित्सकों ने उनकी दोनों किडनियां वहीं दाखिल दो लोगों ट्रांसप्लांट कर नई जिंदगी दी।
विज्ञापन

दुनिया से विदा लेने वाली शांति देवी अब दो लोगों को नई जिंदगी और दो को रोशनी दे गई है। सोलन के कलीन गांव की रहने वाली शांति देवी जब अपनी छोटी सी बीमारी का इलाज करवाने जा रही थी तो अचानक चक्कर आने से बाइक से गिरकर घायल हो गई। उन्हें इस अवस्था में पीजीआई ले जाया गया। पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हुए। डॉक्टरों ने उनकी दो किडनी जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट कर दी। दोनों कार्निया को संभालकर आई बैंक में रख लिया है। शांति देवी के बेटे सुनील और अनिल ने बताया कि जिन मरीजों में किडनी ट्रांसप्लांट हुई हैं वह अंगों के खराब होने से बहुत कठिन परिस्थितियों में जी रहे थे। मां की शुरू से ही इच्छा थी कि जिंदगी में हमेशा लोगों के काम आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed