फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मालरोड से प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे

मालरोड से प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे

Fri, 28 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
सोलन। मालरोड पर अवैध कब्जे चिह्नित होने के बाद प्रशासन ने इन्हें हटाने का काम भी छेड़ दिया है। शुक्रवार सुबह लोक निर्माण विभाग, पुलिस और नगर परिषद के संयुक्त अभियान में आधे शहर को कब्जों से छुड़ा लिया गया। इस दौरान नगर परिषद ने फड़ी धारकों पर कार्रवाई करते हुए उनके सामान को जब्त कर लिया। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से पुराने बस स्टैंड और सिटी चौकी के बीच बैठे कब्जा धारकों को खदेड़ा। यहां मार्ग को चौड़ा किया है और कब्जा धारकों की ओर से बनाए अस्थायी ठिकानों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने कब्जे हटाने से पूर्व दुकानदारों को खुद ही चिह्नित जगह को खाली करने के निर्देश दिए थे। इसका असर व्यापारियों पर भी दिखा। सड़क तक सीढ़ियां बनाकर या मार्बल लगाकर कब्जा करने वाले आधे से ज्यादा दुकानदारों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई से बचने के लिए खुद की कब्जे हटा लिए। हाईकोर्ट के आदेश पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तीन दिन तक माल रोड पर अवैध कब्जे चिन्हित किए थे। इसके बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई छेड़ी गई। तीन दिन तक चली इस कार्रवाई में करीब 28 अवैध कब्जे चिह्नित किए थे। इनमें से ज्यादातर ने सड़क पर सीढ़ियां या सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


कब्जा मुक्त होगा माल रोड : लोनिवि
लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय चौहान ने कहा कि विभाग ने कब्जे हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। व्यापारियों से कब्जे हटाने की अपील की गई थी। इसका असर हुआ है, कई व्यापारियों ने खुद ही सीढ़ियां, छज्जे और सड़क पर रखा सामान हटा लिया। कहा कि यह कार्रवाई माल रोड़ को कब्जा मुक्त करने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर बनी पार्किंग पर नहीं चला जोर
सोलन। सिटी चौकी और पुराने बस स्टैंड के बीच में नगर परिषद की सड़क पर बनी पार्किंग पर इस अभियान का असर नहीं दिखा। शुक्रवार को एक तरफ जेसीबी से कब्जे हटाए जा रहे थे तो दूसरी तरफ सड़क पर गाड़ियों की भरमार लगी थी। नगर परिषद ने विश्राम गृह और सिटी चौकी के सामने इस हिस्से की मुख्य सड़क को ही पार्किंग के नाम पर नीलाम कर दिया है। यहां रोजाना कई गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।

जल्द हटाएंगे पार्किंग : ईओ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि कब्जे हटाने की कार्रवाई प्रशासन की देखरेख में हो रही है। पार्किंग को पहले अलाट किया जा चुका है। जल्द ही इसकी जगह बदलने पर विचार किया जाएगा। पार्किंग को मुख्य सड़क से हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।


गरीबों पर कार्रवाई, रसूखदारों से गुजारिश
मालरोड से कब्जे हटाने के अभियान को लेकर शहर में दिन भर चर्चा होती रही। नगर परिषद ने फड़ी धारकों की रेहड़ी और सामान को कब्जे में लिया। लोगों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग ने तहबाजार लगाकर फल-सब्जियां बेच रहे छोटे दुकानदारों को खदेड़ कर जेसीबी चला दी लेकिन जब बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई करने की बारी आई तो कारोबारियों से खुद ही कब्जे हटाने की गुजारिश करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed