{"_id":"637d1c417a1fe76bbb456825","slug":"500-child-scientists-surprise-with-their-models-and-knowledge-in-solan-solan-news-sml4286279144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 500 बाल विज्ञानियों ने मॉडल, क्विज में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 500 बाल विज्ञानियों ने मॉडल, क्विज में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय के एलआर कॉलेज में जिला स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन शुरू हो गया है। इसमें खंड स्तर से चयनित 500 विद्यार्थी विज्ञान मॉडल, साइंस क्विज, साइंटिफिक एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। इसमें चयनित विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे।
सम्मेलन के शुभारंभ पर एलआर कॉलेज के प्रशासक आदिल हुसैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम समन्वयक अमरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विज्ञान में बच्चों को आगे आने के लिए और विज्ञान व गणित से न घबराकर रुचि रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा की निर्णायक मंडल के सदस्य बहुत मेहनत करते हैं, तभी अच्छे बच्चों को आगे पुरस्कार मिल पाते हैं। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान जिले के 18 स्कूलों की ओर से विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें एंटी हेल नेट, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, कूड़े के निष्पादन जैसे मॉडल शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान साइंस क्विज, साइंटिफिक एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिक्स ओलंपियाड के फाइनल भी होंगे। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद वे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।