{"_id":"6ad4b65acdb3b0dfdb0045ae","slug":"500-cctv-cameras-to-be-installed-across-all-17-city-wards-survey-complete-solan-news-c-176-1-sln1016-182111-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर के सभी 17 वार्डों में लगेंगे 500 सीसीटीवी कैमरे, सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर के सभी 17 वार्डों में लगेंगे 500 सीसीटीवी कैमरे, सर्वे पूरा
विज्ञापन
पुलिस के साइबर सेल की टीम ने चिह्नित किए स्थल
नगर निगम और पुलिस प्रशासन के पास रहेगा कंट्रोल
कैमरों के लिए नगर निगम देगा बजट
चामुंडा कॉर्पोरेशन को कैमरों की इंस्टॉलेशन का सौंपा जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में अवैध गतिविधियों, नशेड़ियों और मारपीट जैसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए नगर निगम सभी 17 वार्डों में करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इसके लिए जगहें चिह्नित कर ली हैं। वार्ड नंबर 10 में पहले ही कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष 16 वार्डों में सर्वे पूरा हो गया है। नगर निगम अब कैमरे लगाने के लिए फंड जारी करेगा। इसके बाद चयनित कंपनी इंस्टॉलेशन का काम शुरू करेगी।
शिमला से आई साइबर सेल की टीम ने वार्ड पार्षदों के साथ दौरा कर कैमरे लगाने के लिए स्थानों का चयन किया है। प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार करीब 30 कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की निगरानी और नियंत्रण नगर निगम और पुलिस प्रशासन के पास रहेगा। मंडी की चामुंडा कॉर्पोरेशन कंपनी को कैमरे लगाने का जिम्मा सौंपा है।
पार्षदों ने उठाई थी मांग
शहर के वार्डों में अवैध गतिविधियों और मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में लिखित मांग सौंपी थी। इसके बाद नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कैमरे लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। कैमरे लगने से सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा।
विज्ञापन
जांच में भी मिलेगी मदद
शहर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण चोरी, मारपीट या अन्य घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को आसपास की दुकानों और भवनों में लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ती है। सभी वार्डों में कैमरे लगने से घटनाओं से जुड़े साक्ष्य जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी। नगर निगम की ओर से फंड जारी होने के बाद कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाएगा।