{"_id":"662ba8a3ad35d2df5a092b06","slug":"458-polling-in-doon-vis-area-the-crew-did-their-first-rehearsal-solan-news-c-176-1-ssml1041-120423-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दून विस क्षेत्र में 458 मतदान\nकर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दून विस क्षेत्र में 458 मतदान कर्मियों ने किया पहला पूर्वाभ्यास
Fri, 26 Apr 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज नालागढ़ में दून विस मतदान कर्मी रिहर्सल में भाग लेते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम के संचालन की भी दी जानकारी
मतदान कर्मियों की समस्याओं का किया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। लोकसभा चुनाव के सुचारू संचालन व मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल नालागढ़ कॉलेज में हुई, अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़़ विकास प्राधिकारी की अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी प्रिया नागटा ने की।
प्रिया नागटा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। नायब तहसीलदार (निर्वाचन) नालागढ़ गोपी चंद डोगरा ने मतदान कर्मियों को ईवीएम के संचालन की जानकारी दी तथा मतदान कर्मियों के प्रश्नों का मौके पर समाधान भी किया। दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की पहले चरण की रिहर्सल में 458 मतदान कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बद्दी के तहसीलदार राजेश जरीयाल, नायब तहसीलदार हीरा चंद मानटा, नायब तहसीलदार कुठाड़ सूरत सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।