{"_id":"5a58e5a24f1c1be7408b46ea","slug":"41515775394-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को 9 दिन बाद मिल रही पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को 9 दिन बाद मिल रही पेयजल सप्लाई
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
stone in water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। क्षेत्र के लोगों को नौ दिन बाद पीने के पानी की सप्लाई मिल रही है। लोगों का कहना है कि वह कई बार विभाग से पानी की सप्लाई दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। एनएच पर गिरि योजना की पाईप लाइन जगह-जगह पर फटी हुई है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है। इसके चलते लोगों को भी पानी की सप्लाई पूरी नहीं मिल रही। लेकिन आईपीएच विभाग ने पाईप लाइन को दुरुस्त करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाया है। समस्या करीब दो माह से जस की तस बनी हुई है। इससे आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लोगों ने विभाग से समस्या को जल्द दुुरुस्त करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी निर्मला, दिवान, सुनील, राकेश, संजीव, मनसवनी, प्रेमलता, दिवान और सुनीता ने बताया कि उन्हें डेढ़ सप्ताह के बाद पेयजल सप्लाई दी जा रही है वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही। इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग को भी कई बार सूचित किया गया। लेकिन फिर भी हल नहीं निकल रहा। अब ग्रामीण इस समस्या को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल से भी मिलेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया जाएगा। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के कीमैन द्वारा कई ब्रांचों में एकसाथ पानी की सप्लाई दी जाती है। इसके चलते पानी का प्रेशर कम रहता है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि बारी-बारी ब्रांचों में सप्लाई दी जाए।
विभाग करेगा समस्या का समाधान : शर्मा
आईपीएच मंडल सोलन के अधिशाषी अभियंता एसके शर्मा ने बताया कि फोरलेन कार्य के चलते पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। इस कारण दिक्कत आ रही है। हालांकि विभाग साथ-साथ में इसे ठीक भी करवा रहा है लेकिन कई जगह से टूटी हुई पाइप लाईन की जगह रबड़ की पाइप बिछाकर काम चलाया जा रहा है। जहां दिक्कत है उसे भी ठीक कर दिया जाएगा।