फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मोबाइल पर मिलेगी बिजली बिल की अदायगी की रसीद

मोबाइल पर मिलेगी बिजली बिल की अदायगी की रसीद

Fri, 27 Oct 2017 10:09 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर मिलेगी बिजली बिल की अदायगी की रसीद
सांकेतिक तस्वीर
सोलन। विद्युत उपभोक्ताओं को अब बिजली के बिल सहित विद्युत बोर्ड से संबंधित आवश्यक सूचना एसएमएस और ई-मेल के जरिये भी मिलेगी। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करवाने की अपील की है। डाटा अपडेट होने के बाद बोर्ड उपभोक्ताओं के बिल घर तक ऑनलाइन पहुंचाएगा। इसके साथ इसकी सूचना एसएमएस और मेल के जरिये भी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। वर्तमान में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बारे में तभी पता चलता है जब उनके घर में बिल पहुंचता है। इस बीच कई दफा कुछ लोग घर पर भी नहीं मिल पाते। इस कारण उनका बिल उन तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण उन्हें बिजली बिल की सूचना नहीं मिलती। आनलाइन सुविधा मिलने के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के बिजली कट सहित अन्य सूचनाओं को बोर्ड द्वारा समाचार पत्रों द्वारा सूचित किया जाता था। लेकिन अब बिजली कट सहित अन्य आवश्यक जानकारी भी बोर्ड द्वारा एसएमएस के जरिये मिल जाएगी। इससे लोगों को पता रहेगा कि कब और किस क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इस सुविधा को प्रदान करने के लिए बोर्ड ने उपभोक्ताओं से उनके मोबाइल नंबर और मेल आईडी मांगी है।
विज्ञापन


फोन नंबर और मेल आइडी दर्ज करवाएं : पठानिया
विद्युत बोर्ड के एसडीओ डीएस पठानिया ने बताया कि विद्युत बोर्ड द्वारा ऑनलाइन योजना से उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए एसएमएस और ईमेल सुविधा शुरू की जा रही है। उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर और ई मेल विद्युत बोर्ड के पास दर्ज करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed