{"_id":"695d6488e63cbef95e0c72bd","slug":"4-youths-arrested-with-chitta-in-salogra-and-garhkhal-solan-news-c-176-1-ssml1041-160834-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सलोगड़ा और गढ़खल में चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सलोगड़ा और गढ़खल में चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
8.02 ग्राम चिट्टा बरामद, कार और स्कूटी भी कब्जे में ली
आरोपी पहले भी रहे है नशा तस्करी और चोरी की वारदातों में संलिप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन पुलिस की विशेष टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 8.02 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए चारों आरोपी पहले भी मादक पदार्थ तस्करी और चोरी जैसी वारदातों में संलिप्त रहे हैं। पहले मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलोगड़ा मेला ग्राउंड में एक कार में नशीले पदार्थों की डील हो रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार की तलाशी ली, जिसमें सवार जितेश उर्फ मुन्ना,निवासी क्लीन, सोलन और नीरज ,निवासी ढलयाना, सलोगड़ा के कब्जे से 6.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी जितेश उर्फ मुन्ना इसके खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं। सोलन और शिमला के बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के अलावा सोलन सदर थाने में आभूषण चोरी का मामला भी दर्ज है। नीरज के इसके खिलाफ चोरी और सड़क दुर्घटना से संबंधित 2 मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे मामले में कसौली पुलिस ने गढ़खल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार धीरज, निवासी कवाली खडोग और कुनाल निवासी सिहारड़ी चमारा को 2 ग्राम चिट्टा के साथ दबोचा। आरोपी धीरज का नशा तस्करी में पुराना रिकॉर्ड है। इसके खिलाफ धर्मपुर और कसौली थाने में चिट्टा तस्करी के 4 मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें कुल 24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। कुनाल के खिलाफ भी धर्मपुर थाने में चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज है।
कोर्ट ने भेजा 4 दिन के रिमांड पर
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों (कार और स्कूटी) को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये आरोपी नशा कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे।
कोट
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है। पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
गौरव सिंह, एसपी सोलन