फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   32 panchayats of the district TB Free, ongoing survey in other

Solan News: जिले की 32 पंचायतें टीबी मुक्त, अन्य में चल रहा सर्वे

Sun, 25 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 25 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
आशा और हेल्थ वर्करों की ली जा रही है सहायता
विज्ञापन

टीबी मरीजों का लगेगा पता, घरद्वार पर ही लिए जा रहे सैंपल
लोगों को भी किया जा रहा जागरूक, कांटेक्ट ट्रेसिंग भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में 32 पंचायतें क्षय रोग मुक्त हो चुकी हैं। इसका खुलासा हाल ही में हुए क्षय रोग पंचायत मुक्त सर्वे के दौरान हुआ है। जबकि अन्य पंचायतों में सर्वे जारी है। इस सर्वे में आशा और हेल्थ केयर वर्करों की सहायता ली जा रही है। इस अभियान का फायदा यह है कि इसमें टीबी मरीजों का भी पता चल रहा है। इसके बाद संदेह होने पर घरद्वार पर ही बलगम सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं पॉजिटिव आने पर आशा वर्कर भी व्यक्ति को अस्पताल भेजेंगी ताकि जल्द उपचार शुरू हो सके। इसी के साथ क्षय रोग के बारे में लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है।
गौर रहे कि प्रदेश सरकार की ओर से टीबी मुक्त हिमाचल बनाने का लक्ष्य वर्ष 2025 रखा है। इस लक्ष्य को पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। विभागीय टीम गांव-गांव जाकर कार्य कर रही है। वहीं क्षय रोगियों का पता लगाकर उपचार किया जा रहा है। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर काम हो रहा है। अब सर्वे भी शुरू हो गया है। इसके माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि कितनी पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इसका डाटा एकत्र कर प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारी भी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिन पंचायतें में टीबी मरीज हैं उनमें विभाग की ओर से अब अधिक ध्यान दिया जाएगा और मरीज की पहचान कर उपचार भी किया जाएगा। सर्वे के पहले चरण में 32 पंचायतों का डाटा विभाग के पास आया है। यह पंचायतें पूरी तरह टीबी मुक्त हो चुकी हैं। जबकि अन्य पंचायतों में सर्वे घरद्वार पर जाकर किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से टीम को प्रश्नावली दी हुई है। इसके माध्यम से संदेह मरीजों का पता लगाया जा रहा है। जिले में 240 पंचायतें हैं।
विज्ञापन


इनसेट
उद्योगों में लगाए जा रहे शिविर
जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू में भी लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य जगहों में स्थापित उद्योगों में भी टीबी को लेकर कामगारों को बताया जा रहा है ताकि वह समय रहते अपना उपचार करवा सके। क्योंकि उद्योगों में अधिक लोग एक साथ कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अभी तक 32 पंचायतें क्षय रोग मुक्त हो चुकी हैं। अन्य पंचायतों में सर्वे चला हुआ है। टीम सर्वे कर अपनी रिपोर्ट दे रही है। सर्वे के दौरान क्षय रोग के संदेहस्पद मामलों की भी जानकारी मिल रही है। सैंपल लिए जा रहे हैं। सरकार के निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए जिले में कार्य चला हुआ है।
-डॉ. एके सिंह
जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed