फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने अब तक 35 आतंकियों को मार गिराया

पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने अब तक 35 आतंकियों को मार गिराया

Sun, 24 Mar 2019 06:51 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 24 Mar 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन

सोलन के मिलिट्री स्टेशन ग्राउंड में पूर्व सैनिक संपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस मौके पर मेजर जनरल एनके दास ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर सोलन, शिमला, सिरमौर से दो हजार भूतपूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्रिगेडियर एसके वर्मा और डायरेक्टर सैनिक कल्याण बोर्ड हिमाचल ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक योजनाओं और संबंधित जानकारी से वंचित रहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की स्कीमों की जानकारी देने के लिए संपर्क अभियान आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त सोलन विनोद कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डायरेक्टर एसके वर्मा ने कहा कि सभी ग्रुपों में 15 प्रतिशत रोजगार भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित है जो बाकी राज्यों की बजाए ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसी के तहत 2016 में 1090, 2017 में 1850 को रोजगार दिया गया। उन्होंने सैनिकों से नौकरी के दौरान अपनी पढ़ाई-लिखाई को जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने 35 आतंकियों को मार गिराया। बैटल केजुएलिटी पर 20 लाख और फिजिकल केजुएलिटी पर पांच लाख रुपये दिए जाते हैं।

उन्होंने केंद्र, राज्य और सेना की योजनाओं का भूतपूर्व सैनिकों को लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी भूतपूर्व सैनिकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतदाता को चुनावों में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक अपनी वोट बनवा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने भव्य परेड का आयोजन किया। इससे पूर्व 9 डोगरा बैंड ने प्रदर्शन कियाजिसका सभी ने लुत्फ उठाया।

इसमें पूजा कला मंच शिमला की और से आए कलाकारों ने नाटी की प्रस्तुति दी गई। साथ ही पंजाब के मशहूर भांगड़ा को कलाकारों ने बखूबी प्रस्तुत किया। सभी कलाकरों की प्रतिभा को देखकर लोग काफी उत्साहित हुए।

वीर नारियों को किया सम्मानित
इस दौरान शहीद सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इसमें मंजू बाला, दिल कुमारी, जुल्फी देवी, कमलेश शर्मा, अमरजीत, लीला वती, चंपा देवी, गुलाबी देवी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ लड़ाई में घायल प्रवीन कुमार, हवलदार सतीश कुमार, अनुज कुमार पंकज राणा को थ्री व्हीलर और टू व्हीलर स्कूटी देकर सम्मानित किया।


विभागीय और संस्थानों ने जानकारी के लिए लगाए स्टाल
इस कार्यक्रम में सोलन के कई विभागों ने विभागीय जानकारी को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्टाल लगाए। निजी संस्थानों ने भी लोगों को संस्थानों सहित उनमें मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए लगाए स्टाल पर वीवीपैट और ईवीएम का प्रयोग बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed