{"_id":"5b3a17104f1c1b12658b4b0a","slug":"31530533648-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू शहर में लोगों को रोज मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू शहर में लोगों को रोज मिलेगा पानी
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में लोगों को अब पानी की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। हिमुडा ने शहर में लोगों को हर रोज पानी की सप्लाई देने का फैसला लिया है। कुछ दिन पहले शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कौशल्या खड्ड में पानी सूखने से लोगों को तीसरे दिन पानी मुहैया करवाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि अब नदी में पानी की बढ़ोतरी के बाद हिमुडा ने यह निर्णय लिया है।
परवाणू शहर में प्रतिदिन आठ लाख गैलन पानी की जरूरत होती है। गर्मी के दिनों में नदी में पानी की कमी होने से हिमुडा पानी की राशनिंग कर रहा था। इस कारण लोगों को तीन दिन बाद पानी मिल रहा था। करीब तीन साल पहले केंद्र सरकार ने परवाणू में कौशल्या खड्ड पर डैम बनाने के लिए लगभग सात करोड़ की राशि स्वीकृत की थी लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि 1970 के दशक में निर्माणित पानी सप्लाई की योजना के लिए कौशल्या खड्ड के सिवाय हिमुडा कोई भी दूसरा जल स्रोत नहीं ढूंढ पाई है। कई लोग शहर में बोरवेल लगा कर पानी बेचने का धंधा कर रहे हैं। गर्मी के दिनों में इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
हिमुडा के एसडीओ राजेश ठाकुर ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू होने से कौशल्या खड्ड में पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे हर रोज पानी की सप्लाई का फैसला लिया है। हिमुडा के अधिशासी अभियंता राजेश भाटिया ने बताया कि अगले साल परवाणू में जल सप्लाई में कमी नहीं आएगी। कौशल्या खड्ड पर बन रहे डैम का कार्य जुलाई माह में पूरा कर लिया जाएगा।