फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बागा की अल्ट्राटेक कंपनी में मजदूरों ने दी हड़ताल की धमकी

बागा की अल्ट्राटेक कंपनी में मजदूरों ने दी हड़ताल की धमकी

Sat, 21 Apr 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बागा की अल्ट्राटेक कंपनी में मजदूरों ने दी हड़ताल की धमकी
=
अर्की (सोलन)। लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन बागा ने गेट मीटिंग कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोरचा खोल दिया। यह गेट मीटिंग मेन प्लांट 1370 में की गई। इस मीटिंग में लगभग 500 से ज्यादा मजदूरों ने भाग लिया। यूनियन के सदस्यों ने बताया कि अल्ट्राटेक कंपनी को 7 फरवरी को यूनियन ने एक मांग पत्र सौंपा था। इस पर कंपनी का कोई भी सकारात्मक जवाब अभी तक यूनियन को नहीं मिला है। इससे मजदूरों में भारी रोष है। इस रोष को प्रकट करने के लिए मजदूर सीटू के नेतृत्व में लामबंद हुए। मीटिंग में मैनेजमेंट का कड़े शब्दों में विरोध किया गया और अल्ट्राटेक कंपनी को मंच से चेताया कि यही रवैया मैनेजमेंट का रहा तो बागा सीमेंट प्लांट के सभी मजदूर एक होकर हड़ताल में जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी मैनेजमेंट की होगी। मजदूरों ने कहा कि कंपनी उन्हें ग्रेच्युटी देने से इनकार कर रही है। इस अवसर पर गेट मीटिंग में कार्यकारिणी के सदस्य लालमन भाटिया, हेमराज, संजय कुमार, धर्मेंद्र पासवान, मदन सिंह, नौनिहाल सिंह, अनिल कुमार, जियालाल, लालमन, केहर सिंह और अशोक कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed