{"_id":"5abbc02c4f1c1bf4298b460a","slug":"31522253868-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का पानी पीने को मजबूर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का पानी पीने को मजबूर हैं लोग
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के दानोघाट पंचायत के ब्यूली और नेरी बस्ती के लोगों को कई महीनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा। स्थानीय लोग नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ उनके मवेशी पानी पीते हैं और उसी पानी को छानकर वह लोग खाना पकाने तथा पीने के लिए इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। इसके चलते संक्रमण फैलने का खतरा है। हैरत इस बात की है कि प्रशासन ने हाल ही में लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया था। लेकिन नेरी और ब्यूली के लोगों को पानी तक नहीं मिल रहा।
लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय निवासी बलदेव, रमेश, कमल, देवीराम, जमना दास, भोला राम और कांशी राम ने बताया कि करीब एक माह पूर्व अधिशासी अभियंता अर्की को पेयजल किल्लत के बारे में जानकारी दी थी।
उन्होंने आश्वासन दिया था कि पांच दिन में पानी पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। लेकिन डेढ़ महीना बीत चुका है न तो पानी आया और न ही कोई विभाग का आला अधिकारी मौके पर पहुंचा। राजेंद्र, रमेश कुमार और कमला देवी ने बताया कि गांव में पेयजल स्रोत भी नहीं है। कुछ स्रोत हैं तो वह काफी दूर हैं और कुछ सूख चुके हैं। लोगों को गाड़ी गिराये पर करके पानी भरकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए अन्यथा वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विभाग जल्द करेगा कार्रवाई : चौहान
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। गांव के लोगों की समस्या को ध्यान मेें रखते हुए जेई को मौके पर भेज दिया जाएगा। लोगों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।