फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में 30 मार्च को जुटेंगे पूर्व सैनिक

सोलन में 30 मार्च को जुटेंगे पूर्व सैनिक

Sat, 24 Mar 2018 10:02 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
सोलन में 30 मार्च को जुटेंगे पूर्व सैनिक
indian army
सोलन। सैन्य केंद्र सोलन में 30 मार्च को विशाल सैनिक रैली आयोजित की जाएगी। इसमें भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक विधवाओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह जानकारी सैन्य केंद्र सोलन के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि रैली 30 मार्च को सुबह 10 बजे आरंभ होगी। रैली का आयोजन भारतीय सेना द्वारा प्रदेश एवं जिला सैनिक बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन

रैली में सोलन, शिमला तथा क्षेत्र के लगभग एक हजार से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक विधवाएं भाग लेंगी। रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा सैनिक विधवाओं की पेंशन संबंधी विसंगतियों, भूमि विवादों, विधिक मामलों, चिकित्सा संबंधी समस्याओं और वित्तीय परेशानियों का स्थायी समाधान करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए रैली में विभिन्न सैन्य तथा असैन्य संस्थाओं द्वारा स्टाल स्थापित किए जाएंगे। रैली में पसरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा बैंक सेवाओं के विषय में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना में प्रदेश से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी भर्ती हैं। प्रदेश में पूर्व सैनिकों की भी बड़ी संख्या है। इस अवसर पर सेना की तरफ से युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिकों, वीर नारियाें तथा सैनिक विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह रैली जहां पूर्व सैनिकों को जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ समस्याओं का हल करेगी। युवा सैन्य अधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्व सैनिकों से काफी कुछ सीखने का अवसर देगी। प्रवक्ता ने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैनिक विधवाओं से आग्रह किया है कि बड़ी से बड़ी संख्या में इस रैली में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed