{"_id":"59edd53d4f1c1bcc538b8929","slug":"31508758845-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कबड्डी में कलहोग, पुरुष वर्ग में बीसीएस सोलन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कबड्डी में कलहोग, पुरुष वर्ग में बीसीएस सोलन विजेता
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसाल(सोलन)।
बसाल पंचायत में आयोजित बिजेश्वर देव मेले के दूसरे दिन कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला कबड्डी में कलहोग की टीम ने सकौड़ी को हराया। सीनियर पुरुष वर्ग की बीसीएस सोलन ने पशगांव को हराया। जूनियर में धरोट की टीम ने बीसी कथेड़ को हराया।
इस मौके पर दंगल का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दाव पेंच से लोगों की खूब वाहावाही लूटी। मेले के समापन मौके पर वर्मा ज्वेलर के मालिक नरेश वर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यअतिथि का स्वागत फूलमालाओं से किया। इसके बाद स्थानीय स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसे लोगों ने खूब सराया। विद्यार्थियों ने नाटी, डांस, समूह गीत और नाटक पेश किए। मेला कमेटी के सचिव किरण किशोर ने बताया कि मेले के दौरान स्थानीय लोगों के लिए मिठाइयों सहित अन्य कई प्रकार की दुकानों को लगाया गया था। बच्चों के लिए झूले सहित उछल कूद करने के लिए मिकी माउस भी स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
मेले के समापन पर मुख्यअतिथि ने कबड्डी की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर मायकल, प्रवीण, मनीष, अभिलाष, नीरज, यशपाल, वार्ड सदस्य मधु वर्मा, संतोष, सुरेंद्र, लेशू भाई, सन्नी, पूर्ण सिंह, चमन लाल, देवेंद्र सिंह, मनमोहन, यमन, रॉकी, मदन, ज्योति प्रकाश, रितेश, महेंद्र सिंह,व अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता में हेम कुमार शर्मा, हुक्कम चंद, राकेश कुमार, गीता ने रेफरी की भूमिका निभाई।