{"_id":"62d59cd527a2751ba86d14ac","slug":"30-patients-of-viral-and-22-of-water-borne-diseases-come-to-solan-regional-hospital-on-monday-solan-news-sml415598261","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में आए वायरल के 30, जलजनित रोगों के 22 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में आए वायरल के 30, जलजनित रोगों के 22 मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के अस्पतालों में बारिश के बाद वायरल और जलजनित मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। सोमवार को अस्पतालों में खासी भीड़ देखने को मिली। अधिकतर भीड़ मेडिसन ओपीडी के बाहर देखी गई। यहां पर खांसी, जुकाम और बुखार समेत जलजनित रोगों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को 30 वायरल और 22 जलजनित रोगों के मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। वायरल और जलजनित रोगों के साथ जिले में कोरोना भी रफ्तार पकड़ रहा है। बाजारों और अस्पतालों में सामाजिक दूरी चुनौती बना हुआ है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग लोगों को अलर्ट रहने का आग्रह कर रहा है। उबला हुआ पानी पीने और लक्षण आने पर चिकित्सक की सलाह लेने के लिए कहा जा रहा है।
बरसात में मटमैले पानी के सेवन और मौसम के बदलाव से लोग जलजनित रोग और वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों अस्पताल में इन लोगों के कोरोना टेस्ट भी किए जा रहे हैं। कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ रही है।
विज्ञापन
डॉ. अमित रंजन ने कहा कि जिले में जलजनित रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। बरसात के मौसम में लोगों को पानी उबाल कर पीना चाहिए। कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा।
स्क्रब टायफस को लेकर भी अलर्ट
जिले में स्क्रब टायफस के मामलों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। रोजाना संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच एलिजा टेस्ट से की जा रही है। सोमवार को स्क्रब टायफस की जांच की गई। हालांकि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।