Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   30 new hernia patients in one week at Solan Hospital

Solan News: सोलन अस्पताल में एक सप्ताह में हर्निया के 30 नए मरीज

Mon, 09 Nov 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
धूम्रपान, मोटापा, कब्ज और भारी वजन उठाने से बीमारी का खतरा ज्यादा
विज्ञापन

पेट के अंदर बढ़ता दबाव बन सकता है वजह, समय पर जांच और उपचार जरूरी
अस्पताल में एक माह में 20 से 25 हो रहे ऑपरेशन, लेप्रोस्कोपिक तकनीक से भी उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और धूम्रपान की आदत लोगों को कई बीमारियों की चपेट में ले रही है। अनियमित खानपान, कब्ज और लगातार खांसी जैसी समस्याएं हर्निया का खतरा बढ़ा सकती हैं। इसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में हर्निया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब 30 नए मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। इनमें युवा भी शामिल हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार धूम्रपान करने वाले कई लोगों को लंबे समय तक खांसी की शिकायत रहती है। लगातार खांसने से पेट के अंदर दबाव बढ़ता है, जिससे कमजोर मांसपेशियों के कारण हर्निया होने की आशंका बढ़ सकती है। वहीं, गलत खानपान से कब्ज की समस्या होने पर मल त्याग के दौरान अधिक जोर लगाना पड़ता है। इससे भी पेट के अंदर दबाव बढ़ता है। मोटापा और क्षमता से अधिक भारी वजन उठाना भी इसके प्रमुख जोखिम कारक हैं।
विज्ञापन

हर्निया के लक्षणों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। समय रहते चिकित्सकीय जांच और उचित उपचार जरूरी है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पिछले एक माह के दौरान हर्निया के करीब 20 से 25 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक तकनीक से भी करीब 15 मरीजों का सफल उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हर्निया की बीमारी
हर्निया ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट की दीवार की मांसपेशियों या ऊतकों में कमजोरी अथवा छेद होने के कारण शरीर का कोई अंदरूनी अंग या ऊतक बाहर की ओर उभरने लगता है। इसमें प्रभावित हिस्से में उभार दिखाई दे सकता है। कुछ मरीजों को दर्द या असहजता भी महसूस होती है। इसका उपचार मरीज की स्थिति और हर्निया के प्रकार पर निर्भर करता है। कई मामलों में सर्जरी की जरूरत पड़ती है।

हर्निया के प्रमुख कारण
- पेट की मांसपेशियों का कमजोर होना।
- क्षमता से अधिक भारी वजन उठाना।
- शरीर का वजन लगातार बढ़ना।
- लंबे समय तक खांसी रहना।
- कब्ज की समस्या और बार-बार जोर लगाना।
बचाव के तरीके
- भारी वजन उठाने से बचें और सही तरीका अपनाएं।
- नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखें।
- कब्ज की समस्या का समय पर उपचार करवाएं।
- धूम्रपान से दूरी बनाएं।
- लगातार खांसी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
गलत खानपान और पुरानी बीमारियों का समय पर उपचार न करवाना लोगों में हर्निया का खतरा बढ़ा सकता है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना करीब पांच से छह नए मरीज हर्निया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई गंभीर मामलों में ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। समय रहते बीमारी का पता चलने और उचित उपचार मिलने पर मरीज जल्द स्वस्थ हो सकता है।
- डॉ. अंकित शर्मा, सर्जरी विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed